Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

विजय सिन्हा का कड़ा अल्टीमेटम, अधिकारियों में हड़कंप

Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय सिन्हा सोमवार को बेहद सख्त अंदाज में नजर आए। भागलपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अधिकारियों को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विभाग में काम करना है तो उनके निर्देशों के अनुसार करना होगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो अधिकारी उनके हिसाब से काम नहीं कर सकते, वे स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VRS) लेकर घर बैठ जाएं।

विजय सिन्हा के इस बयान से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अब किसी भी तरह की लापरवाही, ढिलाई या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डिप्टी सीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि राजस्व और भूमि सुधार विभाग में सुधार उनकी प्राथमिकता है और इसमें बाधा बनने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा लगातार यह दावा कर रहे हैं कि विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ दलालों को भी कड़ी चेतावनी दी है। भूमि विवादों को कम करने और आम लोगों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से सरकार ठोस कदम उठा रही है। विजय सिन्हा ने भरोसा दिलाया कि राजस्व विभाग की खामियों को दूर कर एक नई कार्यसंस्कृति स्थापित की जाएगी।

 

 

वोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत, सरकार सभी एजीआर बकायों पर कर सकेगी पुनर्विचार

Nationalist Bharat Bureau

अयोध्या दीपोत्सव 2025: राम की पैड़ी पर पहली बार 80,000 दीयों से सजेगी भव्य रंगोली, जगमगाएगी पूरी अयोध्या

पंजाब और हरियाणा में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई दिवाली, मंदिरों और गुरुद्वारों में दिखी श्रद्धालुओं की भीड़

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में कड़ाके की ठंड, एनसीआर में कोहरा, पालम में दृश्यता घटी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार:नये साल की शुरुआत में राजधानी समेत प्रदेश में कोहरे का रहेगा प्रभाव

Nationalist Bharat Bureau

केंद्रीय विद्यालयों में सांसद एवं कलेक्टर कोटा समाप्त करने का निर्णय ऐतिहासिक:सुशील मोदी

Nationalist Bharat Bureau

राज्यपाल ने विधायक शशिभूषण हजारी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

Nationalist Bharat Bureau

BPSC Protest:राजयपाल से मिले बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष

Nationalist Bharat Bureau

रईस फिल्म मामले में हाई कोर्ट ने शाहरुख खान, गौरी खान, फरहान अख्तर को दी राहत

Bihar News : दरभंगा में भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत; विरोध में हाईवे पर बवाल, मुआवजा की मांग

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment