Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दरभंगा में भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत; विरोध में हाईवे पर बवाल, मुआवजा की मांग

पटना: दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र के मलिया चौक पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना दो बाइक सवारों के बीच आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई। घायल युवक को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज चुकी है।

 

 

घटना दरभंगा के बेनीपुर-बिरौल मुख्य सड़क SH 56 पर हुई, जहां बुलेट सवार सन्नी कुमार और चंदन कुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई। चंदन कुमार यादव की उम्र 18 वर्ष बताई गई है, वह बिरौल थाना क्षेत्र के निवासी थे। एक अन्य व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चौथे घायल युवक का इलाज डीएमसीएच में जारी है।दुर्घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बेनीपुर-बिरौल मार्ग को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस मृतकों के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

3000 महिलाओं का बलात्कार करने वाले को चुपके से विदेश भेज देंगे लेकिन…

इंदौर में जहरीला पानी बना मौत का कारण, उजड़ते परिवार

रजत शर्मा को लोगों ने दिखाया आईना,बताया अपमान, जिल्लत और बेहयाई का प्रतीक

नेपाल विमान हादसे में मारे गए लोगो में यूपी गाज़ीपुर के चार लोग भी शामिल

cradmin

P Chidambram-Aircel-Maxis Case:एयरसेल-मैक्सिस मामले में पी चिदंबरम को बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव की ‘माई बहिन मान योजना’ की घोषणा से NDA में खलबली

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा के लोग देश को तोड़ने की बात कर रहे हैं: तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

Bhumi Survey: जमीन सर्वेक्षण के बीच बड़ा निर्देश जारी

केरल में SIR के तहत 24 लाख मतदाताओं के नाम हटे

Nationalist Bharat Bureau

चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment