Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सरकार के खजाना पर पहला हक पीडि़तो का:नीतीश कुमार

कटिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को बरारी के लक्ष्मीपुर स्थित बीएम कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बाढ़ कटाव से प्रभावित 5,500 से अधिक परिवारों को बंदोबस्त प्रमाण पत्र वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने 405 करोड़ रुपये की लागत से 183 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन रिमोट के माध्यम से किया। मुख्यमंत्री ने भव्य पंडाल में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के खजाने पर पहला हक पीड़ितों का है और उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावितों के लिए सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई और 46 करोड़ रुपये की राशि सीधे तौर पर कटिहार के 6,600 बाढ़ पीड़ित परिवारों के खातों में हस्तांतरित की गई है। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि फसल क्षति की मुआवजा राशि दिवाली से पहले किसानों के खातों में भेजी जाएगी। इसके अतिरिक्त, स्वयं सहायता समूहों के लिए 150 करोड़ रुपये और सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत 900 परिवारों को चार करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि उन्होंने 2022 में मनिहारी में गंगा कटाव का निरीक्षण किया था और अब कटिहार लौटने पर इस समस्या का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने मनिहारी में कटाव रोधी कार्यों को और बेहतर करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही, उन्होंने बरारी के देबरा घाट पर पुल निर्माण और बरारी, कुरसेला एवं समेली में प्रखंड सह अंचल भवन की आवश्यकता पर अधिकारियों को योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने राज्य में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे और महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार की नीतियों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनके शासन में राज्य का हर वर्ग, विशेष रूप से महिलाएं और स्कूली बच्चे, लाभान्वित हुए हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गलती से दो बार उन्हें स्वीकारा गया, लेकिन अब विकास की राह पर चलने का कोई सवाल ही नहीं है।

कार्यक्रम में बरारी के 5,279 और कुरसेला के 353 विस्थापित परिवारों को बंदोबस्त प्रमाण पत्र दिए गए। इसके साथ ही, कृषि यंत्रीकरण, परिवहन योजना, आवास योजना, जीविका और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों और लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आए फरियादियों के मांग पत्रों पर भी ध्यान दिया और अधिकारियों को उचित सुनवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएम मनेश कुमार मीणा ने मुख्यमंत्री को गौतम बुद्ध की कलाकृति भेंट की।

इस कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, जिला प्रभारी मंत्री नीरज सिंह बबलू, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, बरारी विधायक विजय सिंह, एमएलसी अशोक अग्रवाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

आंध्र प्रदेश बस हादसे में 9 की मौत, राष्ट्रपति–PM–CM का शोक

Nationalist Bharat Bureau

पटना मेट्रो: सार्वजनिक सेवाएँ 7 अक्टूबर से शुरू, पहले चरण का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे

मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़े बीपीएससीअभ्यर्थी

Nationalist Bharat Bureau

IMD की बड़ी भविष्यवाणी: अक्टूबर में होगी सामान्य से अधिक बारिश, किसानों और राज्यों को सतर्क रहने की सलाह

Nationalist Bharat Bureau

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर बनेंगे दूल्हा,डॉ गुरप्रीत कौर से रचाएंगे शादी

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग भी केजरीवाल सरकार की मुस्लिम दुश्मनी का शिकार

TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज,सरकार पर भड़के आप प्रवक्ता प्रांजल सिंह,कहा:जनता की नहीं, पुलिसिया दमन की सरकार

Nationalist Bharat Bureau

WHATS APP: अब एक ही नंबर से चार मोबाइल पर चला सकते हैं व्हाट्सएप,मार्क जुकरबर्ग ने दिया अपडेट

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली: 19 जनवरी से शहर बढ़ सकता है पारा, जाने यह मौसम का हाल 

cradmin

मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने पर बवाल, भीड़ ने सड़क किया जाम,पुलिस ने एक को दबोचा

Leave a Comment