Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार भाजपा के नेता भी करने लगे संविधान बदलने की मांग,वीडियो वायरल,तेजस्वी यादव ने कहा जागो देशवासियों

पटना: पिछले दिनों एक भारतीय जनता पार्टी के नेता द्वारा संविधान बदलने की उठी मांग के बाद उठे राजनीतिक तूफान के बाद अब बिहार से भी भारतीय जनता पार्टी के नेता ने यह मांग कर दी है।गया में भाजपा नेता मुरारी सिंह चंद्रवंशी का वीडियो आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि मुरारी भारत के संविधान को बदलने की बात कह रहे हैं। मुरारी सिंह बिहार भाजपा के वाणिज्य और नगर निकाय प्रकोष्ठ के सह संयोजक हैं।

बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार की बैठक में भाजपा नेता द्वारा भारत का संविधान बदलने की बात कही जा रही है। इस घटना का एक वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रीय जनता दल के नेता सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।राजद नेता तेजस्वी यादव ने लिखा कि बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री प्रेम कुमार एवं बिहार बीजेपी के वरिष्ठतम नेता की उपस्थिति में BJP के वरिष्ठ नेता संविधान बदलने की क़समें खा रहे है।संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव सहित दलित, वंचित, उपेक्षित और आदिवासियों से घृणा करने वाले भाजपाई एक ख़तरनाक साजिश के तहत संविधान बदलने के साथ-साथ आपके लोकतांत्रिक अधिकारों, नौकरियों, शिक्षा और आरक्षण को समाप्त करना चाहते है। जागो देशवासियों जागो!

आनंद मोहन बहाना,सरकार माई समीकरण के दुर्दांत अपराधियों पर मेहरबान:सुशील मोदी

“जाति सिर्फ़ दो ही हैं- अमीर व गरीब!”ऐसा प्रवचन देने वाले महानुभाव भी हार कर जातिगत जनगणना पर सहमति जताने बैठे थे!

बिहारी कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष से मिले मोदी और चंद्रवंशी

Nationalist Bharat Bureau

CM नीतीश कुमार पहुंचे MLC नीरज कुमार के पुत्र के स्नेहाशीष समारोह में, सादगीपूर्ण विवाह की सराहना

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में बिहार बीजेपी की बैठक ,6 महीने का टारगेट सेट

Nationalist Bharat Bureau

जगदीप धनकड़ होंगे उपराष्ट्रपति पद के NDA उम्मीदवार

बिहार में थाने से लेकर अंचल तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

बिहार को मिले 4 महिला और 1 पुरुष सहित पांच IPS

Nationalist Bharat Bureau

कंबल वितरण में अव्यवस्था, नाराज भीड़ ने विधायक को घेरा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment