Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Karnataka Govt: धर्मांतरण विरोधी कानून रद्द ,स्कूली पाठ्य पुस्तकों से आरएसएस संस्थापक के बी हेडगेवार का चैप्टर आउट,विरोध शुरू

Karnataka Govt:कर्नाटक में सरकार बदलते ही कांग्रेस पार्टी ने अब सख्त फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। शायद यही वजह है कि हाल ही में कर्नाटक में सत्ता में आई कांग्रेस पार्टी ने जहां अपनी पहली बैठक में कई जन सरोकार के मुद्दे पर पैसे ले लिए वहीं अब ताजा खबर यह आ रही है कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने धर्मांतरण विरोधी कानून को रद्द कर दिया है साथ ही  राज्य में स्कूली पाठ्य पुस्तकों से आरएसएस संस्थापक के.बी. हेडगेवार के चैप्टर को भी हटाया दिया गया है।कर्नाटक में निजाम बदलने के साथ ही पुराने कानूनों को पलटने का काम भी शुरू हो गया है। महीना बीतते ही कांग्रेस सरकार ने पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए धर्मांतरण के कानून को रद्द करने की न सिर्फ पूरी योजना बना ली है बल्कि कर्नाटक कैबिनेट ने इस पर मुहर भी लगा दी है। जल्दी ही इस प्रस्ताव को विधानसभा में लाया जाएगा। साथ ही कैबिनेट ने सर्वसम्मति से स्कूली पाठ्यक्रम से आरएसएस के संस्थापक हेडगेवार से संबंधित चैप्टर भी हटाने का फैसला किया है।

हेडगेवार के चैप्टर को हटाया गया
कर्नाटक के शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने बताया कि राज्य में स्कूली पाठ्य पुस्तकों से आरएसएस संस्थापक केबी हेडगेवार और अन्य के चैप्टर को हटाने का फैसला किया है। उनके साथ ही मंत्री एचके पाटिल ने बताया है कि राज्य मंत्रिमंडल ने स्कूलों और कॉलेजों में प्रेयर के साथ संविधान की प्रस्तावना को पढ़ना अनिवार्य करने का फैसला किया है। साथ ही कैबिनेट बैठक में कृषि उत्पाद बाजार समिति अधिनियम में संशोधन करने पर भी निर्णय लिया गया है। इस कदम का उद्देश्य पुराने कानून को बहाल करना है। उन्होंने यह भी कहा कि आज कैबिनेट की बैठक में पाठ्यपुस्तकों के पुनरीक्षण पर भी चर्चा हुई।

बताते चलें कि पिछली बीजेपी (BJP) सरकार राज्य में धर्मांतरण रोधी कानून लेकर आई थी। सिद्धारमैया कैबिनेट (Siddaramaiah Cabinet) के फैसलों पर अब सियासी बवाल भी शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने जवाब देते हुए कर्नाटक सरकार को हिंदू विरोधी बताया है। कर्नाटक के पूर्व शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा कि वे (कांग्रेस) मुसलमानों के वोट चाहते हैं, सिद्धारमैया सरकार हिंदुओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि वे हिजाब को फिर से पेश कर सकते हैं। वे अल्पसंख्यकों के वोटों को आकर्षित करना चाहते हैं और हर चीज का राजनीतिकरण करना चाहते हैं।

डीजीसीए नियमों से प्रभावित इंडिगो परिचालन, नवंबर में 1232 उड़ानें रद्द

Nationalist Bharat Bureau

पटना पहुँचते ही गरजे आरसीपी सिंह,कहा:कार्यकर्ताओं से बात करके लूंगा कोई फ़ैसला

Nationalist Bharat Bureau

मुंबई कांग्रेस की 10 सूत्री ‘वाइप आउट पॉल्यूशन’ योजना जारी

Nationalist Bharat Bureau

मरांची महादलित टोला में गणतंत्र दिवस समारोह, सीएम नीतीश हुए शामिल

बिहार में यूनिफॉर्म से जुड़ेगा रोजगार, जीविका दीदियों को बड़ा मौका

Nationalist Bharat Bureau

पश्चिम बंगाल के पूर्व CM बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन,80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Nationalist Bharat Bureau

सितंबर 2025 में पूरी होगी मोइनुल हक स्टेडियम से आकाशवाणी तक मेट्रो सुरंग

Nationalist Bharat Bureau

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर

वायनाड लोकसभा उपचुनाव: प्रियंका ने दाखिल किया नामांकन, सोनिया-राहुल और खरगे रहे साथ

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बिहार के अध्यक्ष बने इमाम ग़ज़ाली

Leave a Comment