Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सीबीआई अब बनी गिद्ध, लालू यादव और नीतीश कुमार के साथ आने से भाजपा में बढ़ी बेचैनी :पप्पू यादव

सीबीआई इतने सालों तक कहाँ थी. 15 साल बाद आय से अधिक सम्पति मामले पर सीबीआई की कारवाई बताती है कि सीबीआई अब गिद्ध बन गई हैं. पप्पू यादव ने कहा कि राजद और जदयू दोनों दलों में विभीषण हैं. इन दोनों ने मिलकर लालू जी के आवास पर सीबीआई रेड कराया हैं:पप्पू यादव

 

पटना: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि लालू यादव और नीतीश कुमार के एक साथ आने की वजह से भाजपा की परेशानी बढ़ गई है. बिहार की राजनीति में परिवर्तन होता दिख रहा हैं.इस कारण आनन फानन में आज लालू यादव के आवास पर सीबीआई की छापेमारी हो रही है. उन्होंने पूछा कि सीबीआई इतने सालों तक कहाँ थी. 15 साल बाद आय से अधिक सम्पति मामले पर सीबीआई की कारवाई बताती है कि सीबीआई अब गिद्ध बन गई हैं. पप्पू यादव ने कहा कि राजद और जदयू दोनों दलों में विभीषण हैं. इन दोनों ने मिलकर लालू जी के आवास पर सीबीआई रेड कराया हैं.
पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नालन्दा के सोनू को पूर्णिया के विद्या बिहार स्कूल में दाखिला कराया जाएगा.जन अधिकार पार्टी ने इसका जिम्मा उठाया हैं. पप्पू यादव ने बताया कि सोनू सूद अभिनेता है लेकिन उनकी हरकत नेता वाली हैं. सोनू सूद ने नालन्दा के सोनू का जंहा नामांकन कराया, उस विधालय में सीबीएसई बोर्ड के तहत पढ़ाई नहीं होती हैं. प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा और राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू उपस्थित थे।

कर्नाटक में बांग्लादेशी नागरिकों के दस्तावेजों का सत्यापन तेज

Nationalist Bharat Bureau

इंडिगो संकट गहराया, 220+ उड़ानें रद्द—सरकार का कड़ा निर्देश

Nationalist Bharat Bureau

ड्रोन खरीदने के लिए महिलाओं को मिलेगा 8 लाख का अनुदान

Nationalist Bharat Bureau

BRAC इंटरनेशनल के प्रतिनिधियों का जीविका द्वारा संचालित गरीबी निवारण के कार्यों का अवलोकन

नीतीश सरकार का फैसला – शराबबंदी कानून नहीं हटेगा, मंत्री ने साफ किया प्लान

Nationalist Bharat Bureau

एनसीबी से क्लीन चिट मिलने के बाद आर्यन ने कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

CM बनते ही एकनाथ शिंदे ने दिया भाजपा को लेकर बड़ा बयान!

सरकारी स्कूल में दो छात्रों के यौन उत्पीड़न पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी

Nationalist Bharat Bureau

बेगूसराय में बवाल: झुग्गी-झोपड़ी के लोगों ने डीएम को बंधक बनाया

Nationalist Bharat Bureau

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के खाते में भेजे 265 करोड़ रुपये, महिलाओं को मिला गैस सिलेंडर रिफिल योजना का लाभ

Leave a Comment