Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पवन सिंह को आचार संहिता मामले में जमानत

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह को बड़ी राहत मिली है। रोहतास जिले के डेहरी व्यवहार न्यायालय ने उन्हें आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के एक पुराने मामले में जमानत दे दी। यह मामला वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज किया गया था। चुनाव के समय बिना अनुमति जुलूस और रैली निकालने के आरोप में डेहरी नगर थाना में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद अदालत ने उन्हें समन जारी किया था।

समन के अनुपालन में पवन सिंह मंगलवार को कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें जमानत प्रदान कर दी, जिससे अभिनेता को बड़ी राहत मिली। डेहरी कोर्ट परिसर में उनके पहुंचते ही समर्थकों और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि पेशी के बाद वे मीडिया के सवालों से बचते नजर आए और बिना कोई बयान दिए वहां से रवाना हो गए।

जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान चुनाव प्रचार के क्रम में बिना प्रशासनिक अनुमति जुलूस निकालने और रैली आयोजित करने का आरोप लगा था। निर्वाचन आयोग द्वारा लागू आदर्श आचार संहिता के तहत किसी भी सार्वजनिक आयोजन के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य होती है। आरोप है कि नियमों के उल्लंघन के बाद स्थानीय प्रशासन ने मामला दर्ज कराया था, जिस पर संज्ञान लेते हुए न्यायालय ने समन जारी किया और पेशी के बाद उन्हें जमानत मिल गई।

 

 

भरूच में जहरीली गैस का रिसाव: रासायनिक संयंत्र में चार कर्मचारियों की मौत

Nationalist Bharat Bureau

राहुल गांधी ED ऑफिस पहुंचे, आज है पूछताछ का तीसरा दिन

Bihar Deled Admission 2024: डीएलएड संस्थानों में नामांकन के लिए इतनी लगेगी फीस

अमित शाह ने उदयपुर, अमरावती हत्याकांड पर आतंकवाद रोधी एजेंसी प्रमुख से मुलाकात की

Nationalist Bharat Bureau

गल थेथरही कर रहे हैं नीतीश कुमार:जायसवाल

पूर्णियाँ के नियाज अहमद एवं सुदीप राय बनें आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक, पार्टी ने कुल 40 स्टार प्रचारकों सूची की जारी।

तेजस्वी यादव की ‘माई बहिन मान योजना’ की घोषणा से NDA में खलबली

Nationalist Bharat Bureau

राजस्थान में बड़ा रेल हादसा, सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 24 यात्री हुए घायल, हादसे के बाद 12 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया

फ्लाईओवर के निर्माण का पहला डिजाइन किसने बनाया था

Nationalist Bharat Bureau

विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2025 काहिरा (मिस्र) में पावरलिफ्टर झंडू कुमार भाग लेंगे बिखेरेंगे जलवा

Leave a Comment