Nationalist Bharat
Other

मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही का कार्यकाल बढ़ा

पटना: बिहार के राज्यपाल एवं कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान ने मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के वर्तमान कुलपति प्रोफेसर शशि प्रताप शाही का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें अस्थायी रूप से पद पर जारी रखने का आदेश जारी किया है।राज्यपाल सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रो. शशि प्रताप शाही का नियमित कार्यकाल 14 फरवरी 2026 को समाप्त हो रहा है। इसके बाद बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत राज्यपाल ने उन्हें 15 फरवरी 2026 से नियमित कुलपति की नियुक्ति होने या आगे के आदेश तक (जो पहले हो) कुलपति के कर्तव्यों का निर्वहन जारी रखने का निर्देश दिया है।यह व्यवस्था पूरी तरह अस्थायी बताई गई है। अधिसूचना में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि इस दौरान कोई भी नीतिगत निर्णय बिना राज्यपाल की पूर्व अनुमति के नहीं लिया जाएगा।

राज्यपाल कार्यालय  लोक भवन द्वारा जारी पत्र

प्रो. शशि प्रताप शाही फरवरी 2023 से मगध विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर कार्यरत हैं। उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय ने परीक्षा प्रक्रिया में सुधार, NAAC मान्यता में प्रगति और व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने जैसे कई कदम उठाए हैं।यह आदेश राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंगथू द्वारा जारी किया गया है। अधिसूचना की प्रतियां कुलपति, उच्च शिक्षा विभाग, विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार, यूजीसी सहित सभी संबंधित पक्षों को भेजी गई हैं।यह कदम मगध विश्वविद्यालय में प्रशासनिक निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है, जबकि नियमित कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है।

If You Want to Become a Happier Person Next Year: A Guide to a More Fulfilling Life

Nationalist Bharat Bureau

उजड़ता बिहार

इस बार UPSC में एक पुनर्जन्म पाया व्यक्ति भी चयनित हुआ!

कलाकारों की पार्टी को बिहार की जनता करे सम्मान:साहिल सन्नी

शिवहर विधानसभा के लिए मोहम्मद शरफ़ुद्दीन ने नामांकन दाख़िल किया

संजय राउत ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का लगाया आरोप

तीन माह का बिजली बिल माफ करें, बिहार सरकार :आम आदमी पार्टी

योगी निकले काशी में रात्रि भ्रमण पर, रैन बसेरों में बांटे कम्बल, अधिकारीयों को दिए निर्देश

cradmin

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया

Nationalist Bharat Bureau

उधना दरवाजा में एक फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के कारण लगी आग

cradmin

Leave a Comment