Nationalist Bharat
EntertainmentOtherखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

BPSC 70TH Exam:परीक्षा के तीन घंटे पहले तय होगा कि किस सेट से परीक्षा लिया जाएगा

BPSC 70TH Exam:

BPSC 70TH Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए राज्यभर में लगभग 912 केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 4.80 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। हालांकि, अभ्यर्थी परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे, लेकिन विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा 13 दिसंबर को ही आयोजित की जाएगी।

परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए चार अलग-अलग सेट में प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं, जो अन्य राज्यों में प्रिंट होकर आए हैं। परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले लॉटरी के माध्यम से तय किया जाएगा कि किस केंद्र पर कौन-सा प्रश्न पत्र सेट इस्तेमाल होगा।

बीपीएससी चेयरमैन परमार रवि मनुभाई ने जानकारी दी कि परीक्षा की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। 25,000 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और सभी केंद्रों पर जैमर का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि नकल की कोई संभावना न रहे। इसके अलावा, अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक और आइरिस स्कैनिंग की जाएगी। साथ ही, उन्हें अपना फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।

चेयरमैन ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर परीक्षा को लेकर फैल रही अफवाहों पर सख्ती से नजर रखी जा रही है। अफवाहें फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि ऐसी गतिविधियां अभ्यर्थियों को भ्रमित करती हैं और परीक्षा के माहौल को खराब करती हैं।

इसके अतिरिक्त, बीपीएससी मंगलवार से विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम जारी करना शुरू करेगा। इनमें कृषि विभाग और शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के परिणाम शामिल हैं। शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के परिणाम चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे।

रेपो रेट में कटौती, लोन होंगे सस्ते; RBI ने बढ़ाया GDP ग्रोथ अनुमान

औरंगाबाद रेल हादसा:प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक,लोगों ने उठाये सवाल

Nationalist Bharat Bureau

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा संग रिश्ते पर लगाई मुहर!

Nationalist Bharat Bureau

जो अपने खून के नहीं हुए, वो दूसरों के क्या सगे होंगे,भाई का टिकट काटने पर लालू परिवार पर बरसी शरद यादव की बेटी

Nationalist Bharat Bureau

Aadhaar Update Online: अब घर बैठे करें नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर में बदलाव, 1 नवंबर से शुरू होगी नई सुविधा

इंदौर में जहरीला पानी बना मौत का कारण, उजड़ते परिवार

देसी निवेशकों को साधने 4 जनवरी को मुंबई पहुचेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बदलना तय : नाना पटोले

मजदूर अधिकारों पर बढ़ते फासीवादी हमले के खिलाफ होगा आंदोलन

फरीदाबाद: माता अमृता अस्पताल का दौरा करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, विधायक राजेश नागर ने किया दौरा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment