Nationalist Bharat
EntertainmentOtherखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

बिहार सरस मेला 12 दिसंबर से,तैयारियां अंतिम चरण में,अभिलाषा शर्मा ने लिया तैयारियों का जायज़ा

पटना : बिहार सरस मेला 12 दिसंबर से गांधी मैदान में आयोजित होने जा रहा है। 12 दिसंबर की शाम 5 बजे श्रवण कुमार मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग , बिहार सरकार ने मेला का उद्घाटन करने की स्वीकृति प्रदान की है । मेला 26 दिसंबर तक चलेगा । ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति, जीविका द्वारा आयोजित मेला का मुख्य उद्देश्य हस्तशिल्प एवं हुनर को प्रोत्साहन देते हुए उन्हें बड़ा बाजार उपलब्ध कराना है l बिहार सरस मेला में बिहार समेत 22 राज्यों की 300 से अधिक स्वयं सहायता समूह से महिला उद्यमी एवं स्वरोजगारी अपने अपने प्रदेश की हस्तशिल्प , लोककला और व्यंजनों को लेकर उपस्थित होंगी । हस्तशिल्प के प्रदर्शनी सह बिक्री के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार, नुक्कड़ नाटक, फन जोन, सेल्फी जोन, फूड जोन में दीदी की रसोई समेत अन्य राज्यों के देशी व्यंजन आकर्षण के केंद्र होंगे । कई बैंक और विभाग भी सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताएंगे । सतत जीविकोपार्जन योजना समेत सरकार द्वारा संचालित लोक योजनाओं से लाभान्वितों एवं उनके द्वारा उत्पादित वस्तुओं की झलक भी दिखेगी । यह आयोजन कई विभागों के साथ समन्यव स्थापित कर किया जा रहा है। बिहार सरस मेला के सफल आयोजन हेतु तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

मंगलवार को सरस मेला के आयोजन की सफलता हेतु अभिलाषा शर्मा, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जीविका, राम निरंजन प्रसाद, निदेशक, जीविका एवं राजेश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जीविका ने गांधी मैदान , पटना में आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और आयोजन टीम के साथ बैठक भी की l स्थल निरीक्षण के दौरान अभिलाषा शर्मा ने बुधवार की शाम तक मेला को अंतिम स्वरूप देने का निर्देश दिया । उन्होंने स्टॉल धारकों को बुधवार की शाम तक स्टॉल उपलब्ध कराने को कहा । साथ ही बिहार समेत अन्य राज्यों से आई स्वयं सहायता समूह की उद्यमियों के ठहराव स्थल की व्यवस्था , उनके आने – जाने के लिए वाहनों की समुचित व्यवस्था का भी निर्देश दिया ।

 

आयोजन स्थल पर हैंगर , स्टॉल , सांस्कृतिक मंच आदि का निरीक्षण करने के बाद अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी , निदेशक एवं विशेष कार्य पदाधिकारी, जीविका ने मेला के आयोजन हेतु प्रतिनियुक्त कर्मियों के साथ बैठक की और सभी कर्मियों को अपनी अपनी जिम्मेवारियों को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया । उन्होंने मेला के दौरान मेला परिसर में स्वच्छता का पालन करने हेतु निर्देशित किया । शौचालय और सफाई हेतु सजग रहने के लिए कहा। उन्होंने मेला परिसर में बने 2 भारतीय और 2 जर्मन हैंगर में बन रहे स्टॉल का भी अवलोकन किया और कहा कि क्रमशः स्टॉल इस तरह से सुसज्जित किया जाए कि स्टॉल धारकों और आगंतुकों को कोई परेशानी नहीं हो ।

अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार, और नुक्कड़ नाटक आदि के आयोजन के बारे में भी जानकारी ली । बच्चों के लिए बनाए जा रहे पालना घर को लेकर भी अभिभावकों से संबंधित जानकारी रजिस्टर में दर्ज करने के लिए निर्देशित किया । फूड जोन और फन जोन एरिया का अवलोकन किया l राजेश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी , जीविका ने प्रवेश द्वार , निकास द्वार और आकस्मिक द्वार पर आवागमन सुलभ बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया । आकस्मिक द्वार के पास फायर बिग्रेड की गाड़ी एवं अग्निशमन दस्ता की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया । समीर कुमार , राज्य परियोजना प्रबंधक, नाम फार्म एवं पवन कुमार प्रियदर्शी, राज्य परियोजना प्रबंधक, संचार ने 15 दिवसीय आयोजन की तैयारियों से अवगत कराया ।

Bihar Success Story: बिहार की बेटी अलंकृता साक्षी को गूगल ने दिया 60 लाख का पैकेज

Nationalist Bharat Bureau

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पहुंची जयपुर, दो दिन के प्रवास पर हैं राष्ट्रपति मुर्मू

CM भजनलाल शर्मा को PM मोदी और अमित शाह की जन्मदिन की बधाई

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली-NCR में पड़ने वाली है कड़ाके की सर्दी, बारिश का भी अनुमान

छात्र बरतें संयम और सेना भर्ती के अवसर का उठायें लाभ:सुशील कुमार मोदी

सरस मेला में घर के सजावट से लेकर देशी व्यंजन और देशी परिधान हर उम्र और हर तबके के लिए उपलब्ध

Nationalist Bharat Bureau

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग, हिमाचल के साथ आएंगे नतीजे

दिनेशलाल यादव निरहुआ की फिल्म ‘राजा डोली लेके आजा’ की शूटिंग पूरी

लड़ाई मनुस्मृति और संविधान के बीच,50 फीसदी आरक्षण की दीवार तोड़ेंगे:राहुल

Nationalist Bharat Bureau

पांचवी रामदेव महतो मेमोरियल ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 27 से 29 दिसंबर तक

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment