Nationalist Bharat
Other

अखिलेश के अनुसार केशव प्रसाद उपमुख्यमंत्री नहीं है केवल नौकरी कर रहे हैं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने झांसी दौरे के अपने दूसरे दिन आज मंगलवार को भी उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर अपने शब्द तीर छोड़े। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री को स्वीकार करना होगा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार है, तभी कानून व्यवस्था में सुधार होगा। वही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा की वह डिप्टी सीएम नहीं , बल्कि नौकरी कर रहे हैं। वह अपनी मर्जी से कुछ नहीं कर सकते, नौकरी करनी है तो मुखिया की भाषा बोलनी पड़ेगी।

इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश ने कहा कि गोरखपुर सहित अन्य जिलों की घटनाएं बताती हैं कि कानून व्यवस्था के हालात क्या हैं। प्रदेश की सरकार को मानना पड़ेगा कि उनके राज में भ्रष्टाचार चरम पर है, पुलिस वसूली में लिप्त है। केशव मौर्य के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि मौर्य जानते हैं कि वह पिछड़ों को न्याय नहीं दिला सकते, ज्यादा बोलेंगे तो अभी उनका विभाग छिना है, फिर कुर्सी भी छिन जाएगी। अखिलेश ने कहा कि सरकार बुनियादी मुद्दों पर बात करने के लिए तैयार नहीं है। व्यापारी दुखी हैं, लेकिन अब उन्होंने सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया है।

प्रवासी बिहारियों की मदद के लिए बिहार नवनिर्माण युवा अभियान की बड़ी पहल

बिहार: मगध विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने लंबित परीक्षाओ का आयोजन कराने को कहा

Nationalist Bharat Bureau

बालूशाही नगरी

डॉक्टर्ड है मौलाना साद का सोशल मीडिया पर वायरल तथाकथित ऑडियो क्लिप

सोशल मीडिया के शिकंजे में हमारे गांव

लोजपा प्रत्याशी गुड्डी देवी का जनसम्पर्क जारी

उत्तराखंड: कार्यकारिणी गठन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने हाईकमान को भेजी सूची

समुद्र नमकीन क्यों होता है ?

बैरिया बस स्टैंड में तैयार ड्राइवर डोरमेट्री अब तक चालू नहीं

आगामी स्कूल और बोर्ड परीक्षाओं से पहले रैपिड रिवीजन और तैयारी के लिए 5 टिप्स

Leave a Comment