Nationalist Bharat
Otherविविध

दारोगा बेटी ने बेरोजगार से शादी की,घर वालों ने उसे घर में ही नजरबंद कर दिया

भागलपुर : गौराडीह के मोहनपुर गांव के संतोष कुमार दारोगा प्रिया राज से नैना लड़ा उससे ब्याह रचाकर मुसीबत मोल ले ली। प्रिया राज के मम्मी-पापा ने दोनों की भावना का ख्याल नहीं रखा। दारोगा बिटिया के एक बेरोजगार से शादी रचाने से नाराज हो उसे हाउस अरेस्ट कर लिया है। घटना से आहत संतोष ने रेंज डीआइजी विवेकानंद को आवेदन देकर मामले में न्याय दिलाते हुए पत्नी को उसके हवाले कराने की गुहार लगाई है। संतोष ने जानकारी दी है कि भभुआ जिले में वन विभाग में पुलिस अवर निरीक्षक पद पर तैनात प्रिया राज और संतोष एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे। दोनों ने अपने प्रेम को परवान चढ़ाते हुए चुपचाप पहले न्यायालय में नाटरी पब्लिक के समक्ष शादी कर ली। फिर धनकुंड मंदिर में विधिवत ङ्क्षहदू रीति से शादी कर नौ जुलाई 2024 को एक-दूजे के हो गए। बांका जिले के धोरैया जाखा की रहने वाली प्रिया राज को शादी बाद संतोष अपने पैतृक घर में गृह प्रवेश कराया। फिर 11 जुलाई को पत्नी के साथ संतोष भी भभुआ जिल के लिए रवाना हो गया। वहां किराये के कमरे में दोनों रहने लगे। 15 जुलाई 2024 को अचानक वहां प्रिया राज के मम्मी-पापा, भाई एवं दो-तीन अज्ञात लोग पहुंच कर गुस्से से लाल हो दुव्र्यवहार करने लगे।

संतोष ने डीआइजी को दिये आवेदन में जानकारी दी है कि उसके हाथ से मोबाइल छीन कर जमीन पर पटक दिया गया। जिससे मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया। उसे कमरे से खींच कर बाहर निकाल दिया गया। उस दौरान एक दूसरे मोबाइल से डायल 112 पर काल कर घटना की जानकारी दी। डायल 112 की पुलिस के आने पर जब घटना की जानकारी दी तो उसे अपनी पत्नी के साथ गाड़ी पर बिठा कर भभुआ थाने लाया गया। वहां भभुआ थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों के लोगों को बुलाया। पत्नी की तरफ से उसके मम्मी-पापा, भाई आदि थे जबकि उसकी तरफ से केवल उसका भाई था। वहां उससे बांड लिखाकर उसे भाई के साथ घर वापस कर दिया गया जबकि पत्नी को उसके मम्मी-पापा- भाई के साथ वापस कर दिया गया। संतोष ने आवेदन में जानकारी दी है कि 15 जुलाई 2024 से उसकी पत्नी को उसके मम्मी-पापा-भाई आदि ने अपने घर में छिपा रखा है। उससे ना तो बात करने दी जा रही है ना ही मिलने ही दिया जा रहा है। संतोष ने भागलपुर के रेंज डीआइजी के अलावा भभुआ एसपी को भी आवेदन भेज पत्नी को उसके हवाले कराने का अनुरोध किया है। उसने धनकुंड मंदिर में प्रिया राज और उसकी शादी से जुड़े मंदिर की रसीद, विवाह की तस्वीर और वीडियो की सीडी भी दी है।

संतोष ने कहा कि वह गरीब घर से है, नौकरी के लिए दो बार क्वालिफाई कर जरा से अंक से नौकरी पाने से चूक गया। लेकिन नौकरी तो वह पाकर ही रहेगा। इसके लिए जतन कर रहा है। लेकिन पत्नी के मम्मी-पापा को उसके बेरोजगार और गरीब होने के कारण रिश्ता गले नहीं उतर रहा है।

हिंदी सिनेमा की पहली बिंदास नायिका बेगम पारा

नए पोस्टर में रणबीर कपूर का बिंदास लुक वायरल

राजा और भगवान

Air India: आसमान में आफ़त, ज़मीं पर राहत — तकनीकी खराबी के बाद विमान की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, 172 यात्री सुरक्षित

श्री बांके बिहारी कॉरिडोर के विरोध में ब्रजवासियो ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा अपने खून से पत्र

cradmin

Bihar Teachers News : तिरहुत स्नातक उपचुनाव परिणाम एनडीए के लिए बड़े खतरे की घंटी

Nationalist Bharat Bureau

अंबानी से मिले मुंबई में योगी जी जानिए क्या है वजह

cradmin

औषधि से कम नहीं है मूली,बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने के लिए रोजाना खाएं

IBPS RRB SO XIV Vacancy 2024 (आई बी पी एस आर आर बी एस वो XIV भर्ती 2024) IBPS RRB 14th Recruitment | IBPS RRB SO XIV Online Form 2024

Nationalist Bharat Bureau

प्रथम दृष्टिःपरीक्षा तंत्र की परीक्षा

Leave a Comment