Nationalist Bharat
विविध

शारदा सिन्हा के निधन पर पैतृक गांव हुलास में माहौल गमगीन

प्रसिद्ध लोक गायिका और सुपौल की बेटी शारदा सिन्हा के निधन की खबर से उनके पैतृक गांव हुलास में शोक का माहौल है। शारदा सिन्हा के छोटे भाई, डॉ. पद्मनाभ शर्मा, ने बताया कि बीती रात करीब 10 बजे उन्हें बहन के देहांत की सूचना मिली। रात अधिक होने के कारण वे रात में नहीं जा सके और बुधवार सुबह पटना के लिए रवाना हुए। गांव में गहरा शोक व्याप्त है, और अब मायके में इस साल छठ महापर्व नहीं मनाया जाएगा। मायके वालों ने भावुक होकर कहा कि “छठ मैय्या ने अपनी बेटी को अपने पास बुला लिया।”

पटना में अंतिम संस्कार की इच्छा थी 
पटना की ओर जाते समय, शारदा सिन्हा के छोटे भाई और उनकी पत्नी सुमन शर्मा ने बताया कि उनकी दीदी की इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार उसी स्थान पर हो, जहां उनके पति का किया गया था। बता दें, शारदा सिन्हा के पति का अंतिम संस्कार पटना में हुआ था। उनका पार्थिव शरीर आज दिल्ली से पटना लाया गया है, और कल अंतिम संस्कार होगा।

भाई को राखी बांधने की परंपरा
डॉ. पद्मनाभ शर्मा ने बताया कि शारदा सिन्हा आखिरी बार 31 मार्च को अपने भतीजे की शादी में हुलास आई थीं, जहां से वह अगले दिन पटना चली गईं। उन्होंने वादा किया था कि जल्दी ही फिर लौटेंगी और कुछ दिन ठहरेंगी, लेकिन यह किसे पता था कि वही उनकी आखिरी यात्रा होगी। भाई ने बताया कि शारदा सिन्हा की प्रारंभिक पढ़ाई हुलास में ही हुई थी। प्रसिद्धि पाने के बाद भी वे हर रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधना नहीं भूलती थीं। यदि खुद नहीं आ पातीं तो डाक से राखी भेज देती थीं। उनके निधन से पूरा परिवार और गांव सदमे में है। जिस शारदा सिन्हा की आवाज से छठ घाट गूंजते थे, उनकी अनुपस्थिति से आज गांव गमगीन है।

ससुराल में भी शोक का माहौल
बेगूसराय जिले के सीहमा गांव, जो शारदा सिन्हा का ससुराल है, में भी शोक की लहर है। उनके ससुराल वालों ने कहा कि उनकी बहू बिहार की बेटी थीं और अपने गीतों से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोगों के दिलों में बस गईं। लोगों ने उन्हें छठी मैया की बेटी के रूप में याद किया। उनका ससुराल से गहरा लगाव था, और वे हर साल अपने ससुराल आती थीं, लोगों की सहायता करती थीं। उनका अभाव आज सभी महसूस कर रहे हैं, जो कभी पूरा नहीं हो सकेगा। हालांकि, उनकी आवाज के माध्यम से वे हमेशा लोगों के बीच जीवित रहेंगी।

54 साल बाद मिल गया बरैली के बाजार में गिरा झुमका

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल का कंस्ट्रक्शन साइट का वीडियो सोशियल मीडिया पे वायरल

“स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन” – रोटरी पटना मिडटाउन और सवेरा कैंसर अस्पताल ने आयोजित किया ज़ुम्बा सत्र

Nationalist Bharat Bureau

लकड़ी वाली तख्ती

अब फर्स्ट इन फास्ट आउट के माध्यम से दाखिल खारिज होगा:आलोक कुमार मेहता

स्कूल छोड़कर घर के लिए सब्जी लाने चले गए मास्टर साहब,वीडियो कॉल में खुली पोल

Nationalist Bharat Bureau

क्या नाचने गाने को विवाह कहते हैं ?

Nationalist Bharat Bureau

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षक पर चढ़ी आशिकी, पत्नी को छोड़ भागा टीचर, प्रेमिका का वीडियो वायरल

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरस मेला परवान पर,आयोजन के दस दिन पुरे,9 दिनों में 9 करोड़ से अधिक की खरीद बिक्री

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment