Nationalist Bharat
राजनीति

उप चुनाव में सभी चार सीटों पर महागठबंधन की होगी जीत: भाकपा

पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने कहा है कि बिहार विधानसभा की चार सीटों पर हो रहे उप चुनाव में सभी सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार की जीत होगी। इस उप चुनाव में तीन सीट पर राजद और एक सीट पर भाकपा माले ने उम्मीदवार उतारा है। सभी सीटों पर भाकपा कार्यकर्ता महागठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार अभियान चला रहे हैं।
भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि तरारी से भाकपा माले के राजू यादव, रामगढ़ से राजद के अजीत कुमार सिंह, बेलागंज से राजद के विश्वनाथ कुमार सिंह और इमामगंज से राजद के रौशन कुमार चुनाव मैदान में हैं।  इन सभी उम्मीदवारों की जीत तय है। सरकार ने एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में पूरी मिशनरी लगा दी है। इसके बावजूद उप चुनाव में सत्ताधारी एनडीए कहीं लड़ाई में नहीं दिख रहा है। यही कारण है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने आवास पर बैठक बुलानी पड़ी और अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा छठ पर पटना आ रहे हैं। उप चुनाव में एनडीए पूरी तरह बिखर गया है जबकि महागठबंधन के कार्यकर्ता एकजुट होकर सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार प्रसार अभियान में जुट गए हैं। भाकपा राज्य सचिव ने तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज के मतदाताओं से महागठबंधन उम्मीदवार को अधिक से अधिक वोट देकर जीताने की अपील की है।

महागठबंधन पर संकट, एक दूसरे की सीटों पर उतार रहे उम्मीदवार

थानेदार के खिलाफ राज्य के सभी CO ने खोला मोर्चा

राजपूतों को बंधुआ मजदूर समझोगे तो ऐसा ही होगा: आनंद मोहन

Nationalist Bharat Bureau

देसी निवेशकों को साधने 4 जनवरी को मुंबई पहुचेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ

झामुमो का बिहार में राजद-कांग्रेस पर धोखे का आरोप, छह सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव

Vaibhav Suryavanshi: सीएम नीतीश ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

सत्ता में आते ही राहत:बेनामी संपत्ति मामले में अजित पवार के खिलाफ लगे आरोप खारिज

अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को गद्दार बताया,सियासत के साथ कांग्रेस के भीतर भी खलबली मची

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह तक पहुंचा पहलवानों का मामला, खेल मंत्री ने गृह मंत्री से की बात, आज फिर बड़ी बैठक

cradmin

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा: पहला चरण शुरू, दूसरे चरण की तारीखें घोषित

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment