Nationalist Bharat
राजनीति

काँग्रेस नेता के पुत्र की सुशील मोदी को खरी खोटी,कहा:औक़ात क्या है आपकी?

सुशील मोदी ने कहा था कि ब्राह्मण-भूमिहार समाज को बीजेपी ने हमेशा यथोचित सम्मान दिया है।वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में भूमिहार समाज के 15 और  ब्राह्मण समाज के 11 ( कुल 26) लोगों को पार्टी ने टिकट दिया जबकि आरजेडी ने इन दोनों जातियों का अपमान करते हुए केवल एक टिकट दिया था।बीजेपी ने ही भूमिहार समाज को पहली बार केंद्रीय मंत्री का पद दिया।बिहार में बीजेपी कोटे से आज दो कैबिनेट मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष इसी समुदाय से हैं।

 

पटना:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह के पुत्र और 2019 के लोकसभा चुनाव में चंपारण से राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रत्याशी आकाश कुमार इन दिनों भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर लगातार हमला बोल रहे हैं।बिहार में भूमिहारों के भाजपा से दूर जाने और उस सिलसिले में सुशील कुमार मोदी के बयान पर आकाश कुमार पैनी नज़र रखते हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार जवाब और आईना दिखा रहे हैं।इस कड़ी में आकाश कुमार सिंह ने सुशील मोदी पर हमला बोलते हुए एक लंबा चौड़ा फेसबुक पोस्ट लिख कर सुशील मोदी को उसकी औक़ात तक बताने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।आकाश ने लिखा कि “सुशील कुमार मोदी(Sushil Kumar Modi) जी का कहना है कि भाजपा ने भूमिहार को पहली बार केंद्र में मंत्री बनाया था जबकि 10-12 लोग आजादी के वक्त से भारत सरकार के मंत्री रह चुके हैं। बिहार के मुख्यमंत्री श्री बाबू रहें । आजादी के पहले प्राइम मिनिस्टर हुआ करते थे फिर आजादी के बाद मरने तक चीफ मिनिस्टर रहें । मैं सुशील मोदी जी से इतना कहना चाहता हूँ कि भाजपा को पैदा बिहार, झारखंड, इस्टर्न यूपी में भूमिहारों ने किया है। बिहार में आपके पार्टी के बड़े पद आपके पास जरूर रहे होंगे, लेकिन आप एक तुच्छ नेता है। उस पार्टी को कैलाश पति मिश्रा ने बिहार में शुरू किया था, जिनके परिवार का आप लोगों ने टिकट काटकर अपमानित किया। कांग्रेस का तो अभी भी कैंपेन कमेटी के चेयरमैन डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह जी भूमिहार ही है। बिहार में शराबबंदी है लेकिन लग रहा है की आप दिल्ली जाके रोज डोज ले रहे हैं, और उल्टी सीधी चीजें सोच रहे हैं और ट्विटर पर लिख रहे हैं। कृप्या करके बड़े उम्र में इन पदार्थों का सेवन कम करें। श्री बाबू आजादी के पहले प्रधानमंत्री थे और आजाद भारत में बिहार झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बने और मरने के दिन तक रहे ,आपने और आपकी पार्टी ने भूमिहार को सिर्फ ठगने का काम किया है।औकात क्या है आपकी? आपकी पार्टी को बिहार झारखंड में भूमिहारों ने पैदा किया है।

इससे पहले भी आकाश सिंह ने कहा था कि इंदिरा गांधी कैबिनेट में मजबूत भारत सरकार के मंत्री कल्पनाथ राय जी भूमिहार नहीं थे क्या Sushil Kumar Modi जी ? जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में महावीर त्यागी मोराजी भाई देसाई के मंत्रिमंडल में राजनाराय जी, तारकेश्वरी सिन्हा जी, श्यामनन्दन मिश्रा जी, राजीव गांधी के समय कृष्णा शाही जी , एलपी शाही, ललित विजय सिंह जी, मनमोहन सिंह की सरकार में डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह जी सारे भूमिहार ही तो हैं । यह सब और इसके अलावा और भी भूमिहार नहीं थे क्या Sushil Kumar Modi जी ?


बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही पटना में परशुराम जयंती कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भूमिहार समाज को लेकर बयान दिया था इस पर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा के सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने पलटवार किया। उन्होंने भूमिहार समाज को लेकर बयान भी दिया है साथ ही लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और राबड़ी देवी (Rabri Devi) के शासनकाल को लेकर हमला भी बोला।सुशील मोदी ने कहा कि ब्राह्मण-भूमिहार समाज को बीजेपी ने हमेशा यथोचित सम्मान दिया है।वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में भूमिहार समाज के 15 और  ब्राह्मण समाज के 11 ( कुल 26) लोगों को पार्टी ने टिकट दिया जबकि आरजेडी ने इन दोनों जातियों का अपमान करते हुए केवल एक टिकट दिया था।बीजेपी ने ही भूमिहार समाज को पहली बार केंद्रीय मंत्री का पद दिया।बिहार में बीजेपी कोटे से आज दो कैबिनेट मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष इसी समुदाय से हैं।

बिहार को बतायेंगे पप्पू यादव की करतूत की कहानी:डॉ. समीर सिंह

केंद्र ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र को दिल्ली सरकार का मुख्य सचिव नियुक्त किया

राहुल गांधी की लोकसभा स्पीकर से मुलाकात,अपने खिलाफ हुई टिप्पणियां हटाने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

तीन महीने का बिजली बिल माफ करे बिहार सरकार

Nationalist Bharat Bureau

प्लुरल्स पार्टी ने दिघा में शुरू किया सदस्यता अभियान, P&M मॉल के बाहर स्टॉल लगाए

Nationalist Bharat Bureau

राजद कार्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई

Nationalist Bharat Bureau

यूपी में कैबिनेट विस्तार की आहट, तीसरे डिप्टी सीएम की अटकलें तेज

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में शहरी कायाकल्प की शुरुआत: जल्द लॉन्च होंगी 1300 शहरी विकास परियोजनाएं

Nationalist Bharat Bureau

बेपटरी नहीं की जानी चाहिए वर्तमान प्रणाली,कोलेजियम व्यवस्था को लेकर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक

Bihar Election 2025 : बिहार एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं,विधानसभा चुनाव में नीतीश होंगे आउट ?

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment