Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

दिल्ली दरबार में बिहार कांग्रेस का मंथन, प्रदेश नेतृत्व पर गहराया संकट

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस की प्रदेश इकाई में मची सियासी उथल-पुथल अब सीधे दिल्ली दरबार तक पहुंच गई है। शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में बिहार कांग्रेस के विधायकों, एमएलसी, सांसदों और वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक हुई। इस बैठक में कई नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व के कामकाज पर खुलकर सवाल उठाए, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की कुर्सी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में संगठन की कमजोरी, चुनावी रणनीति और टिकट बंटवारे को लेकर नाराजगी सामने आई। वरिष्ठ नेता तारिक अनवर समेत कई नेताओं ने संकेतों में कहा कि पार्टी की कमान अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के आधार पर दी जानी चाहिए, न कि सिर्फ जातीय संतुलन को देखकर। एक नेता ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नारे “जात पर न पात पर, मुहर लगेगी हाथ पर” की याद दिलाते हुए पार्टी को वैचारिक मूल्यों पर लौटने की सलाह दी। बताया जा रहा है कि आलाकमान अब बिहार कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर सर्च कमिटी बनाने पर विचार कर रहा है, जो अपनी रिपोर्ट के आधार पर जून 2026 के बाद फैसला दे सकती है।

बैठक में विधायक दल के नेता का चयन नहीं हो सका और यह फैसला विधायकों पर छोड़ दिया गया है। वहीं, कुछ नेताओं ने आरजेडी के साथ गठबंधन को लेकर भी असहजता जाहिर की, हालांकि इस पर फिलहाल कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। राहुल गांधी और खरगे ने विधायकों से कथित टूट की चर्चाओं पर भी सवाल किया, जिस पर सभी ने एकजुटता का दावा किया। कुल मिलाकर, यह बैठक बिहार कांग्रेस में जारी खींचतान को सुलझाने की कोशिश जरूर है, लेकिन यह साफ है कि पार्टी के सामने नेतृत्व और गठबंधन दोनों पर बड़े फैसले अभी बाकी हैं।

 

झारखंड समेत कई राज्यों में होगा हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा का विस्तार

बगहा में करोड़ों की योजनाओं का CM ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

Nationalist Bharat Bureau

देवरिया सड़क हादसा :मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मुआवजा देने की करी घोषणा

cradmin

कानपुर में पति की बेरहमी से हत्या, पत्नी ने किए 26 वार

Nationalist Bharat Bureau

लालू यादव बुढ़ापे में ‘सठिया’ गए हैं:जदयू सांसद लवली आनंद

Nationalist Bharat Bureau

Potato Price: संसद में उठा आलू की कीमतों का मुद्दा

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, जम्मू-कश्मीर में चुनाव के लिए तैयार हैं

छह समुदायों को एसटी दर्जे पर असम कैबिनेट की बड़ी मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

जाति-धर्म से ऊपर सबके विकास की नीति पर काम कर रही सरकार : प्रमोद सावंत

Nationalist Bharat Bureau

वृद्धा पेंशन, मुफ्त बिजली और किसानों की कर्ज माफी की मांग पर साजिया खातून का आंदोलन, 300 किमी पैदल यात्रा के बाद पटना पहुंचीं

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment