Nationalist Bharat
Entertainmentखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

अब तक 33 हजार शिक्षकों ने स्थानातंरण के लिए किया आवेदन,2,919 शिक्षक दंपती भी शामिल

33 हजार शिक्षकों ने स्थानातंरण के लिए किया आवेदन,2,919 शिक्षक दंपती भी शामिल

पटना :बिहार के सरकारी शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर शुरू हुई आवेदन लेने की प्रक्रिया में पिछले एक सप्ताह के दौरान हजारों शिक्षकों ने आवेदन किया है. शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 5 लाख 45 हजार 182 शिक्षक हैं. इनमें से बड़ी संख्या में शिक्षकों द्वारा अपने ट्रांसफर को लेकर मांग की जाती रही थी. राज्य के सरकारी विद्यालयों (प्रारंभिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक) में कार्यरत ऐसे शिक्षक/शिक्षिका, जो विशेष समस्या के कारण स्थानांतरण के लिए इच्छुक हैं, उनमें से 33 हजार 227 शिक्षकों ने स्थानातंरण के लिए ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर आनलाइन आवेदन किया है। अभी आवेदन करने की तिथि 15 दिसंबर तक निर्धारित है। विशेष समस्या से ग्रसित आवेदन करने वाले शिक्षकों में सर्वाधिक 27 हजार 661 शिक्षक वर्तमान पदस्थापन से घर की दूरी का कारण दिया। जबकि कैंसर से ग्रसित 163 शिक्षकों ने स्थानातंरण के लिए आवेदन किया है।

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित 456 शिक्षकों ने भी स्थानांतरण की इच्छा जताते हुए आवेदन किया है। विधवा और तलाकशुदा 216 शिक्षकों ने भी स्थानातंरण के लिए आवेदन किया है। 2,919 दंपती शिक्षकों ने भी एक स्थान पर स्थानांतरण हेतु आवेदन दिया है। आटिज्म, मानसिक बीमारी वाले 290 शिक्षकों ने आवेदन दिया है। इस मामले में शिक्षा विभाग ने अपने पूर्व के निर्देश में स्पष्ट कहा है कि स्थानातंरण के लिए वही शिक्षक आनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जो सिर्फ विशेष समस्या से ग्रसित हों, जिसमें कोई गंभीर बीमारी, दिव्यांगता, आटिज्म, मानसिक बीमारी, विधवा और परित्यक्ता शिक्षक शामिल हैं। इससे जाहिर है कि अगर कोई शिक्षक बिना विशेष समस्या के स्थानातंरण चाहते हैं तो उनके लिए आसान नहीं होगा।

 

विशेष समस्या से ग्रसित स्थानातंरण के इच्छुक शिक्षकों को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दिए गए 10 विकल्प में से किसी एक विकल्प का चुनाव करना अनिवार्य है। हालांकि स्थानातंरण के लिए संबंधित शिक्षकों को कुल 10 विकल्प दिए गए है, जिसमें से उन्हें कम से कम तीन विकल्प का चुनाव करना जरूरी है। विकल्प चयन करते समय जिला, प्रखंड का चयन करते हुए प्रखंड और निकाय का चयन करना होगा।

 

पिछली बार 2 लाख ने किया था आवेदन
दरअसल, इसके पहले 7 से 22 नवंबर लिए गये आवेदनों के दौरान करीब 2 लाख शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन किया था. हालाँकि मामला हाईकोर्ट में चले जाने के बाद बिहार सरकार ने ट्रांसफर को स्थगित कर दिया था. अब नए सिरे से आवेदन लिए जा रहे हैं जिसमें पहले एक सप्ताह के दौरान45 हजार 587 शिक्षकों ने विभिन्न आधार पर ट्रांसफर के लिए आवेदन किया है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की ब्रह्मोस मिसाइल की सफलता की सराहना, कहा – “आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक है यह उपलब्धि”

जनतांत्रिक विकास पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन

हाई कोर्ट ने जब्त वाहन छोड़ने का दिया आदेश, सरकार पर 10,000 रुपए मुकदमा-खर्च

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व मंत्री नटवर सिंह का निधन

कन्हैया कुमार को मिल सकती है बिहार की बड़ी ज़िम्मेदार,हुड्डा के बयान से…….

Nationalist Bharat Bureau

एदारा ए शरिया में शैक्षणिक टीम का आगमन , शैक्षणिक गतिविधियों से रूबरू हुए अपर समाहर्ता एवं पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी

बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की रिहाई के आदेश दिये,बन सकती हैं प्रधानमंत्री

ज़ेबुन्निसा की कविता

वो भारत के विपरीत परिस्थितियों का पप्पू है

पहले कोर्ट फिर मंदिर में हुआ विवाह,लुटेरी दुल्हन अब आशिक के साथ फरार

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment