Nationalist Bharat
Entertainmentखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

One Oation One Election बिल को मोदी कैबिनेट से मंजूरी

One Oation One Election बिल को मोदी कैबिनेट से मंजूरी

मोदी सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट बैठक में ‘एक देश, एक चुनाव’ विधेयक को मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक, अब सरकार इस विधेयक को संसद में पेश करने की तैयारी कर रही है, और यह बिल आगामी शीतकालीन सत्र में सदन के पटल पर रखा जा सकता है। हालांकि, इससे पहले एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन किया जाएगा, जो सभी दलों के सुझावों पर विचार करेगी।

रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी एक समिति ने पहले ही सरकार को ‘एक देश, एक चुनाव’ से संबंधित अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इस विधेयक के कानून बनने के बाद देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ आयोजित करने की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे। वर्तमान में भारत में विभिन्न राज्यों में अलग-अलग समय पर चुनाव होते हैं, लेकिन इस विधेयक के लागू होने से यह प्रक्रिया एक साथ हो सकेगी।

‘एक देश, एक चुनाव’ का प्रस्ताव भारत में लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों को एक ही समय पर आयोजित करने की बात करता है, और यह बीजेपी के चुनावी एजेंडे का अहम हिस्सा है। इस प्रस्ताव का मुख्य उद्देश्य चुनावी खर्चों में कमी लाना है।

गौरतलब है कि भारत में 1951 से 1967 तक लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते थे। लेकिन नए राज्यों के गठन और कुछ पुराने प्रदेशों की पुनर्संरचना के बाद 1968-69 में इसे बंद कर दिया गया था। पिछले कुछ वर्षों से इस प्रणाली को फिर से लागू करने पर विचार किया जा रहा है।

पंजाब सीमा पर लगातार तीसरे दिन बीएसएफ ने पाक ड्रोन को मार गिराया

Nationalist Bharat Bureau

मुंबई महाराष्ट्र की है, किसी के बाप की नहीं”: देवेंद्र फडणवीस

Nationalist Bharat Bureau

स्टेचू ऑफ़ लव:इस्पात में ढली एक अधूरी प्रेम कहानी

Nationalist Bharat Bureau

2024 में बॉलीवुड की वो फिल्में जिसने मचाया धमाल

Nationalist Bharat Bureau

अपने देश की तरकारियों के नाम गिनते गिनते आप थक जाएंगे,यकीन नहीं तो गिन कर देख लें

Vaibhav Suryavanshi: सीएम नीतीश ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार

Nationalist Bharat Bureau

पत्रकार अहमद रज़ा हाशमी की दो किताबों का लोकार्पण

Nationalist Bharat Bureau

अनीता कुमारी गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी,अखिल भारतीय पान महासंघ की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मनोनीत

अमित शाह रायपुर पहुंचे, आज से DGP–IGP सम्मेलन की शुरुआत

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment