Nationalist Bharat
Entertainmentखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

भाजपा धर्मनिरपेक्षता को खत्म करके नफरत फैलाने वाली बातों को बढ़ावा दे रही है: उदय नारायण चौधरी

उदय नारायण चौधरी

पटना:राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी ने कहा कि संसद में संसदीय प्रणाली को समाप्त करने में एवं संविधान के मूल आत्मा धर्मनिरपेक्षता को खत्म करके नफरत फैलाने वाली बातों को भाजपा बढ़ावा दे रही है। देश में नफरत को बढ़ावा देने का काम श्री चंद्रबाबू नायडू एवं श्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू जिम्मेदार है। और संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने वाले कार्य को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस तरह के  कृत्यों को  बढ़ावा देने वाले कार्यों  का जीता जागता उदाहरण इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति शशि शेखर का अल्पसंख्यकों के विरुद्ध सार्वजनिक तौर से नफरती बयान है। जबकि शपथ ग्रहण लेने के समय  संविधान की रक्षा का शपथ लिया  जाता है। और अब स्वयं जज अपने आप को आरएसएस का एकलव्य बताने का काम किया ।यह दोहरी चरित्र दोहरी सदस्यता देश में अराजकता फैलाने की बदबु झलकती हैं। साथियों देश में जो कुछ भी संविधान के विरुद्ध कार्रवाई हो रही है, इसके लिए माननीय नीतीश कुमार तथा चंद्रबाबू नायडू जी जिम्मेवार हैं। जो अपने आप को समाजवादी एवं सेक्युलरिस्ट कहते हैं, तो संसद में जेडीयू और चंद्रबाबू नायडू की पार्टी को  महाभियोग लाने की करवाई में पहल क्यों नहीं कर रही है। न्यायाधीश की कुर्सी पर बैठे हुए ,शशि शेखर जी ने न्यायपालिका  की गरिमा को धूमिल किया है ।अल्पसंख्यकों के विरुद्ध असंवैधानिक शब्दों का प्रयोग किया है। सेक्युलरिस्ट श्री नीतीश कुमार जी एवं चंद्रबाबू नायडू  इस तरह के बोलने  वाले को बढ़ावा दे रहे हैं। इसलिए तत्काल नायमूर्ति शशि शेखर यादव के विरुद्ध महाभियोगका लगा कर पदच्युत करने का प्रस्ताव संसद में लाना चाहिए।  साथ ही विपक्षी दलों द्वारा  लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को  समर्थन देने का काम करना चाहिए। देश को नफरत की आग में धकेलने से बचाइए, संविधान को बचाइए। देश को गृह युद्ध की ओर जाने से बचाने का काम करें।

दिल्ली का मुंडका अग्निकांड- दुर्घटना नही,मुनाफे के लिए श्रम कानूनों के खुले उलंघन के कारण 27 से ज्यादा मजदूरों की सांस्थानिक हत्या का उदाहरण है

बोनी कपूर की ‘थुनिवु’ को फ्रांसीसी सम्मान’ फ्रांस में प्रतिक्रिया गजब मिला है!

cradmin

Rolling Stone 2023: ‘स्वर कोकिला’ का नाम बेस्ट सिंगर लिस्ट में शामिल

दिल्ली: सर्दी में बेघरों का सहारा रैन बसेरा

पूर्व आईपीएस आचार्य किशोर कुणाल का निधन

Nationalist Bharat Bureau

Parliament Session 2024: वक्फ विधेयक पर JPC का कार्यकाल बढ़ा,बजट सत्र के आखिरी दिन मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

लालू राबड़ी के ठिकाने पर CBI के छापे,राजद बोली:सबको सावरकर की औलाद समझे हो का बे?

Nationalist Bharat Bureau

युवा साहित्यकार निसार अहमद के उपन्यास”फिरंग का कैदी” का लोकार्पण

जदयू नेत्री शफ़क बानो प्रदेश महासचिव मनोनीत

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली के प्रतिष्ठित द अशोक होटल को बेचने की तैयारी,सांकेतिक मूल्य 7,409 करोड़ रुपये तय

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment