Nationalist Bharat
Entertainment

Rolling Stone 2023: ‘स्वर कोकिला’ का नाम बेस्ट सिंगर लिस्ट में शामिल

स्वर कोकिला और दिवंगत गायिका लता मंगेशकर को प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रिका रॉलिंग स्टोन की 200 सर्वश्रेष्ठ गायकों की सूची में शामिल किया गया है। इस पत्रिका में लता मंगेशकर को सूची में 84वें स्थान पर रखा गया है। इस लिस्ट में दिवंगत पाकिस्तानी सिंगर नुसरत फतेह अली खान का नाम भी शामिल है। इसके अलावा अन्य सिंगर्स में साउथ कोरियन सिंगर ली जी-उन शामिल हो गए हैं। लिस्ट में बीटीएस के सबसे कम उम्र के सिंगर जुंगकूक को भी शामिल किया गया है। हालांकि, सिंगर सेलीन डायोन इस लिस्ट से बाहर हो गई हैं।

सेलीन डायोन 200 महानतम गायकों की सूची से बाहर
सेलीन डायोन के लिस्ट से बाहर होने पर फैंस सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। उनके एक प्रशंसक ने ट्विटर पर लिखा, महानतम गायकों की कोई भी सूची सेलीन डायोन के बिना पूरी नहीं होती। वह हमारी पीढ़ी की सबसे सम्मानित महिलाओं में से एक हैं। एक प्रशंसक ने यहां तक ​​कहा कि वह चाहता है कि रोलिंग स्टोन की शीर्ष 200 महानतम गायकों की सूची को हटा दिया जाए। माइकल जैक्सन, एमी वाइनहाउस और सेलीन डायोन जैसे गायक आपकी सूची में नहीं हैं।

लता मंगेशकर रोलिंग स्टोन की 200 सर्वश्रेष्ठ गायकों की सूची में शामिल
रॉलिंग स्टोन ने दिवंगत भारतीय गायिका लता मंगेशकर के बारे में लिखा है कि द मेलोडी क्वीन की सुरीली आवाज भारतीय पॉप संगीत की आधारशिला है। इन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के दम पर पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा उनकी आवाज ने एक नए युग को परिभाषित किया। वह महान पार्श्व गायिका सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर है। उन्होंने अपनी गायकी से कई अभिनेताओं के लिए बेहतरीन गाने गाए हैं। उन्होंने 7000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए।

दुनिया भर में अपनी आवाज का जादू बिखेरने के बाद लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने करियर के दौरान 36 से ज्यादा भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए। उन्होंने मीना कुमारी, जया बच्चन, राखी, शर्मिला टैगोर, श्री देवी, काजोल, माधुरी दीक्षित जैसी अभिनेत्रियों के लिए अपनी आवाज दी। उनके असाधारण योगदान के लिए उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

2025 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा,जदयू की दो टूक

Nationalist Bharat Bureau

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: निर्दलीय को जिताने की परंपरा बरकार

Nationalist Bharat Bureau

DARBHANGA:विवाह पंचमी पर निकाली गई झांकी पर पत्थरबाजी की घटना

सरकारी जमीन पर बसे गरीबों को उजाड़ने के बजाए वासगीत का पर्चा दे सरकार: भाकपा

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षक पर चढ़ी आशिकी, पत्नी को छोड़ भागा टीचर, प्रेमिका का वीडियो वायरल

Nationalist Bharat Bureau

आलिया-रणबीर बने अपनी टीम के चीयरलीडर्स, वायरल हुआ स्टेडियम का वीडियो

cradmin

10% भूखंड की मांग पर आंदोलनरत किसानों का दिल्ली कूच, परी चौक से 60 से अधिक गिरफ्तार

भारत में कुछ बड़ा होने वाला है,Hindenburg Research की चेतावनी से मचा हड़कंप

लालू यादव मुकेश रोशन को अपनी गाड़ी में लेकर महुआ पहुंचे

Nationalist Bharat Bureau

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वैशाली के महुआ पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment