Nationalist Bharat
Other

शेयर बाजार में मामूली तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद

देश के शेयर बाजार में मंगलवार को सुबह की सुस्ती दिन में तेजड़ियों ने दूर कर दी और बाजार में सुधार आया. बाजार दिनभर लगातार उतार-चढ़ाव बना रहा और बाजार लगभग सपाट ही बंद हुए.

मुंबई: Share market closing bell 3 January 2023, BSE NSE nifty sensex : देश के शेयर बाजार में मंगलवार को सुबह की सुस्ती दिन में तेजड़ियों ने दूर कर दी और बाजार में सुधार आया. बाजार दिनभर लगातार उतार-चढ़ाव बना रहा और बाजार लगभग सपाट ही बंद हुए. बाजार में कुल मिलाकर हरियाली के साथ बंद हुए. शेयर बाजार के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 126 अंक की तेजी के साथ 61294 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 35 की तेजी के साथ 18232 पर बंद हुआ. सेंसेक्स में 0.21 प्रतिशत के तेजी और निफ्टी में 0.19 प्रतिशत की तेजी देखी गई.
बता दें कि एशियाई बाजारों में मिलेजुले रुख और विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई थी. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 159.01 अंक गिरकर 61,008.78 अंक पर आ गया था. व्यापक एनएसई निफ्टी 47.65 अंक टूटकर 18,149.80 अंक पर था. सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, नेस्ले और एचडीएफसी गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे.
दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, कोटक महिंद्रा बैंक और एशियन पेंट्स में बढ़त हुई. अन्य एशियाई बाजारों में सियोल के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई और हांगकांग के बाजारों में तेजी थी. अमेरिकी बाजार सोमवार को बंद थे.

डबवाली के सेठी दम्पति द्वारा बनाई जा रही है दुनियाँ में सब से बड़ी पिकटोरिअल पोएट्री कॉफ़ी टेबल अन्थोलोज़ी।

cradmin

कोरोना के खिलाफ अभियान में सुनिश्चित करें महिलाओं और युवाओं की सहभागिता: आरसीपी सिंह

… और भक्त आजकल मामा का किरदार अदा करने लगे

Nationalist Bharat Bureau

आज दुनिया में 40 फीसदी डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में हो रहा है: PM मोदी

अर्धसैनिक बलों में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं को निःशुल्क शारीरिक व लिखित परीक्षा की तैयारी के साथ छात्रवृत्ति मिलेगी

cradmin

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शह और मात का खेल शुरू

अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स फिनाले रेस 2024 में भाग लेंगी श्रद्धा कपूर

शिया वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व चैयरमैन इरशाद अली आज़ाद”अज़ीमाबाद नवरत्न अलंकरण”पुरस्कार से सम्मानित

राहुल गांधी के नेतृत्व से क्षेत्रीय नेता खुश नहीं: JDU

विधानसभा सत्र की तैयारी को लेकर माले विधायक दल की बैठक संपन्न

Leave a Comment