Nationalist Bharat
खेल समाचार

नए साल में हार्दिक की अगुवाई में नयी शुरुआत के लिए उतरेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया नए साल में एक नए कप्तान की अगुवाई में एक नयी शुरुआत के लिए आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उतरेगी। टी-20 के कप्तान हार्दिक पंड्या की अगुवाई में भारतीय युवा ब्रिगेड आज मंगलवार से श्रीलंका के विरुद्ध शुरू हो रहे तीन टी-20 मैचों के सीरीज के पहले मैच में एक नयी शुरुआत करने के लिए उतरेगी। भारत में इस वर्ष वन डे विश्व कप होना है इसी को मद्देनजर रखते हुए चयनकर्ताओं ने नए खून पर बाजी लगायी है। चयनकर्ताओं का ऐसा सोचना है के ये युवा खिलाडी खुद को साबित करने में कहीं कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। कप्तान हार्दिक पंड्या की कोशिश रहेगी की पूर्णकालिक कप्तान के रूप में वह अपनी पारी की दमदार शुरुआत करें। गौरतलब है की भारत के प्रमुख तीन बल्लेबाज विराट कोहली, रोहित शर्मा और के एल राहुल इस समय टीम का हिस्सा नहीं है ऐसे में टी-20 के भविष्य को देखते हुए टीम को इनके बगैर आगे बढ़ने का रास्ता देखना होगा।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज होने वाले पहले टी-20 मुकाबले में पारी की शुरुआत ईशान किशन के साथ ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे। पिछले कुछ वर्षो से इन दोनों हे खिलाड़ियों का प्रदर्शन आईपीएल के दौरान अच्छा रहा है। अब इन दोनों ही के लिए यह मौका टीम में अपने स्थान की चिंता किये बिना अपना कौशल दिखाने का है। अब जबकि अगला टी-20 विश्व कप करीब डेढ़ साल के बाद खेला जाएगा तो ऐसी स्थति में इन दोनों ही खिलाडियों को कई मौके मिलने की सम्भावना है। इसके अलावा कप्तान हार्दिक पंड्या के पास शुभमान गिल के रूप में एक और ओपनर का विकल्प भी मौजूद है। तीसरे नंबर के लिए सूर्य कुमार यादव मौजूद है ही। टीम प्रबंधन द्वारा पहले मैच में दीपक हुडा को भी मौका दिया जा सकता है।

बिहार को नहीं मिला एक भी नया केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय की मांग भी खारिज

क्रिकेट की दुनिया की सबसे बड़ी संस्था ICC से लाखों का फ्रॉड! अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में हंगामा

cradmin

बिहार के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास अनिवार्य

Nationalist Bharat Bureau

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में खुला भाई-भतीजावाद: एडवोकेट प्रांजल सिंह

Nationalist Bharat Bureau

एलन मस्क और निचोड़ेंगे X यूजर की जेब!

Nationalist Bharat Bureau

विधानसभा चुनाव से पहलेअरविंद केजरीवाल की फिर बढ़ी मुसीबतें

Nationalist Bharat Bureau

WTC Final Scenario: ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत टॉप

Nationalist Bharat Bureau

लड़ाई मनुस्मृति और संविधान के बीच,50 फीसदी आरक्षण की दीवार तोड़ेंगे:राहुल

Nationalist Bharat Bureau

भारतीय बल्लेबाजों को सुधारने के लिए द्रविड़ ने लिया किताब का सहारा, टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू 

cradmin

भारत में कुछ बड़ा होने वाला है,Hindenburg Research की चेतावनी से मचा हड़कंप

Leave a Comment