Nationalist Bharat
खेल समाचार

रोमांचक मुकाबले में डीजे इलेवन ने बिहार सेक्रेटेरिएट इलेवन को 10 रनों से हराया

पटना: स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए पटना के ऊर्जा स्टेडियम में एक और रोमांचक मैच देखने को मिला, जहां डीजे इलेवन ने बिहार सेक्रेटेरिएट क्रिकेट टीम को कड़े मुकाबले में 10 रनों से पराजित कर दिया। धनंजय राय की कप्तानी वाली डीजे इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 148 रन बनाए,जिसके मुकाबले बिहार सेक्रेटेरिएट की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर केवल 138 रन ही बना सकी।डीजे इलेवन की पारी में जितेन ने सबसे ज्यादा 34 गेंदों पर 50 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। रोहन जसवान ने 21 गेंदों पर 37 रन बनाए, जबकि दीप्तांशु ने 26 गेंदों पर 20 रनों का योगदान दिया। कुश कुमार नाबाद रहे।गेंदबाजी में विरोधी टीम की ओर से मनाव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि अमित सिंह ने 2 और अन्य गेंदबाजों ने 1-1 विकेट हासिल किया।

प्लेयर ऑफ द मैच धनंजय

जवाब में बिहार सेक्रेटेरिएट की पारी लड़खड़ा गई। निरज कुमार (विकेटकीपर) ने 24 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली, जबकि संत (बबलू) ने 26 गेंदों पर 22 रन बनाए। अमन दीप 17 और गोपाल 19 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम को अतिरिक्त रनों के रूप 12 रन मिले, लेकिन 9 विकट पर कुल 138 ही बना सकी।

 

डीजे इलेवन की गेंदबाजी में कप्तान धनंजय राय ने कमाल दिखाया और 4 ओवर में मात्र 17 रन देकर 3 विकेट झटके।उनके शानदार खेल पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच करार दिया गया।रोहन शर्मा ने 2 विकेट, सौरभ कंबोज ने 2 विकेट लिए, जबकि मयंक भाटिया और यश पाल अत्रि ने 1-1 विकेट हासिल किया।इस जीत से डीजे इलेवन के खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिला। स्थानीय स्तर पर ऐसे मैच क्रिकेट के उत्साह को और बढ़ा रहे हैं।

नतीजे के बजाय अपने विचारों पर ध्यान दे रही थी: अवनि लेखरा

स्वच्छता की कमी कई बीमारियों को जन्म देती है:. वी.पी. सिंह

Nationalist Bharat Bureau

रबी मौसम में 36 जिलों के 18 हजार से अधिक गाँवों में किया जायेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे

Nationalist Bharat Bureau

IPL खेलने को बेताब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को वॉर्नर ने चेताया, इस बात को लेकर किया सावधान

Nationalist Bharat Bureau

BPSC EXAM : परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले तक ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति

Nationalist Bharat Bureau

क्यां रोहित शर्मा और विराट कोहली का टी20 टीम से बाहर होना तय है?

cradmin

BCB का बड़ा फैसला: खिलाड़ियों की मांग पर नजमुल इस्लाम पद से हटाए गए

Nationalist Bharat Bureau

BCCL T20 कप पर सोमेन स्टार्स का कब्जा,ओमेगा हिटर्स को 44 रनों से शिकस्त,रवि प्रकाश बने टूर्नामेंट के हीरो

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह संग डिनर डिप्लोमेसी पर मिलेंगे बिहार एनडीए के नेता,बनाएंगे रणनीति

Nationalist Bharat Bureau

अर्जेंटीना बना फुटबॉल का नया बादशाह

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment