Nationalist Bharat
Uttar Pradeshब्रेकिंग न्यूज़

यूपी में ठंड का कहर, 12वीं तक सभी स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने कक्षा 12वीं तक के सभी आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड के स्कूलों को 1 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक शीतलहर और कोहरे से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

पश्चिमी यूपी के जिलों में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला। मेरठ में रविवार को 13 साल का रिकॉर्ड टूट गया और शहर नैनीताल से भी ज्यादा ठंडा रहा। मेरठ का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया। सहारनपुर, बिजनौर और मुजफ्फरनगर में भी सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया, जबकि कई जिलों में दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई।

घने कोहरे के कारण सड़कों और हाईवे पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आगरा, प्रयागराज, कानपुर और सहारनपुर में विजिबिलिटी शून्य रही, जबकि मेरठ में 15 मीटर तक सीमित रही। ठंड के साथ बढ़ते प्रदूषण ने भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 298 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। मौसम वैज्ञानिकों ने नए साल पर भी ठंड के इसी तरह बने रहने की आशंका जताई है।

नीट एवं आईआईटी के बच्चों को झास इंस्टीट्यूट के द्वारा निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी

डीजीसीए नियमों से प्रभावित इंडिगो परिचालन, नवंबर में 1232 उड़ानें रद्द

Nationalist Bharat Bureau

नज़रे आलम को मिला असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी में बड़ा पद

मीना सिंह – विशाल सिंह बीजेपी में शामिल,पटना में 10 हजार लोग बने गवाह

चंद्रयान-3 ने चांद की नई PHOTOS भेजीं

इमरान प्रतापगढ़ी को बनाया गया काँग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का चैयरमैन

Nationalist Bharat Bureau

INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक की तैयारी तेज

सम्मान जनक सीटें मिले, बड़े दल बड़ा दिल दिखाए: भाकपा

Nationalist Bharat Bureau

ओमप्रकाश चैटाला के निधन पर राजद ने संवेदना प्रकट की

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली एयरपोर्ट(IGI AIRPORT) में निकली 1095 पदों पर नौकरी की वैकेंसी; 25,000 रुपए तक मिलेगी सैलरी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment