Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

IRCTC को चुनौती देंगे गौतम अदानी(GAUAM ADANI),टिकट बुकिंग सेवा कंपनी खरीदी

IRCTC को चुनौती देंगे गौतम अदानी(GAUAM ADANI),टिकट बुकिंग सेवा कंपनी खरीदी

नई दिल्ली: देश के जाने माने कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) हमेशा अपने नए नए प्रयोग के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि कई बार वह विवादों में भी रहे हैं। अब खबर यह आ रही है कि देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी ने ऑनलाइन रेलवे टिकट (online ticket booking)बेचने के कारोबार में अपना साम्राज्य स्थापित करने का मन बना लिया है।। कारपोरेट से लेकर एनर्जी तक का काम करने वाले दिग्गज कारोबारी समूह गौतम अडानी की अडानी एंटरप्राइजेज(Adani enterprises) ने ट्रेन टिकट ऑनलाइन बेचने का फैसला किया है।भारतीय रेलवे(Indian railway) की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन या आईआरसीटीसी(IRCTC) की इस कारोबार में मोनोपोली है।गौतम अडानी आईआरसीटीसी को चुनौती देने के लिए सामने आ रहे हैं.Gautam Adani की अडानी एंटरप्राइजेज ने हाल में ही घोषणा की है कि वह ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग कारोबार में उतरने जा रही है। माना जा रहा है कि गौतम अडानी के इस कारोबार में उतरने से सरकारी कंपनी आईआरसीटीसी को कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है।

IRCTC को चुनौती देंगे गौतम अदानी(GAUAM ADANI),टिकट बुकिंग सेवा कंपनी खरीदी
IRCTC को चुनौती देंगे गौतम अदानी(GAUAM ADANI),टिकट बुकिंग सेवा कंपनी खरीदी

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार गौतम अडानी की कंपनी ने स्टॉक इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड(STOCK ENTERPRISES PRIVATE LIMITED) में 100 फ़ीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है।ट्रेनमैन के नाम से यह कंपनी ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग सेवा देती है। खबरों के अनुसार  गौतम अडानी की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने शेयर बाजार(SHARE BAZAR) को सूचना दी है कि उसने स्टार्क इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड में 100 फ़ीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है।

अडानी डिजिटल लैब्स(DIGITAL LABS) ने लिया हिस्सा
यह हिस्सेदारी अडानी डिजिटल लैब्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की सहयोगी कंपनी ने खरीदी है।इंडियन रेलवे की आईआरसीटीसी की ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग में इस समय मोनोपोली है, हालांकि उसने कई ट्रेन टिकट बुकिंग एजेंट बनाए हुए हैं जो थोड़ी-थोड़ी हिस्सेदारी के जरिए रेलवे की टिकट बुकिंग सेवा देती है। कुल मिलाकर गौतम अडानी ने सरकारी कंपनी आईआरसीटीसी(IRCTC) को चुनौती देने का पूरी तरह से मन बना लिया है। अब आने वाला समय ही बताएगा के गौतम अडानी की कंपनी और आई आईआरसीटीसी के बीच कितनी प्रतिस्पर्धा होती है और इस प्रतिस्पर्धा में कौन बाजी मारता है।

बिहार में 17 नए इंडस्ट्री पार्क, रोजगार की बंपर सौगात

Nationalist Bharat Bureau

मध्यप्रदेश: ठंड में ठिठुर रहा मध्यप्रदेश, जानें कब मिलेंगी राहत? मौसम विभाग ने दी जानकारी

cradmin

बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की रिहाई के आदेश दिये,बन सकती हैं प्रधानमंत्री

कानपुर में पति की बेरहमी से हत्या, पत्नी ने किए 26 वार

Nationalist Bharat Bureau

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज से लड़ेंगे 2024 का लोकसभा चुनाव

Nationalist Bharat Bureau

BPSC TRE: ईओयू की जांच में बड़ा खुलासा,तीसरे से पहले दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर भी हुआ था लीक

Nationalist Bharat Bureau

तबादला आदेश के खिलाफ रनिंग स्टाफ का बड़ा आंदोलन

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद–शरजील इमाम की जमानत नामंजूर

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, ‘सात निश्चय पार्ट-3’ को मिली मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment