Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बुधवार को मनायाअपना बर्थडे

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद् सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने बुधवार को अपना बर्थडे मनाया। सुबह से ही राबड़ी आवास पर राजद के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता लगातार पहुंचते रहे। कार्यकर्ता फूल गुलदस्ते और मिठाई के साथ राबड़ी आवास पर पहुंचते दिखे। लगातार सुबह से ही कार्यकर्ता राबड़ी देवी को बधाई देते दिखे। कार्यकर्ता अपने साथ फूल, मिठाई लेकर पहुंचते रहे। राबड़ी देवी से मिलकर उन्हें जन्मदिन और नये साल की बधाई दी।

लालू यादव ने भी किया बर्थडे विश
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी देशवासियों और बिहार वासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नया साल लोगों के लिए सुख शांति लेकर आए। नए साल में मंगल रहे, यही कामना करते हैं। लालू यादव ने पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई भी दी। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हमने भी राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई दी है।

गोपालगंज में हुआ था राबड़ी देवी का जन्म

राबड़ी देवी का जन्म 1955 में गोपालगंज में हुआ था. राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी 25 जुलाई 1997 को बिहार की मुख्यमंत्री उस समय बनी जब बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में उनके पति को जेल जाना पड़ा था. राबड़ी देवी ने तीन कार्यकाल में मुख्यमंत्री पद सम्भाला. मुख्यमंत्री के रूप में उनका पहला कार्यकाल सिर्फ़ 2 साल का रहा. दूसरे और तीसरे कार्यकाल में उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया. 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में राबड़ी देवी वैशाली के राघोपुर क्षेत्र से निर्वाचित हुईं.

कन्हैया कुमार को मिल सकती है बिहार की बड़ी ज़िम्मेदार,हुड्डा के बयान से…….

Nationalist Bharat Bureau

आपकी आत्मीयता आपका विश्वास और आपका सहयोग, मेरे लिए इस नए दायित्व को निभाने में मेरी बहुत बड़ी ताकत होंगे:राष्ट्रपति

पुलिस मर्डर समेत 28 कांडों का आरोपी प्रिंस का एनकाउंटर

बिहार के चुनावी समर में कूदने को एक और पार्टी तैयार

चक्रवात ‘असना’: अरब सागर में 1976 के बाद अगस्त महीने में पहली बार आया चक्रवाती तूफान

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

अब मदरसों में TET पास लोगों की ही बहाली होगी

Nationalist Bharat Bureau

गूगल ट्रेंड में IPL पिछले 5 साल से नंबर वन

Nationalist Bharat Bureau

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग, दो दिवसीय समीक्षा बैठक में तय हुई रणनीति

प्रशांत किशोर बनाम राहुल गांधी

Leave a Comment