Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार वक्फ संशोधन बिल पर अपनी गलती सुधारें : तेजस्वी यादव

पटना: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन विपक्षी दलों, खासकर आरजेडी ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर नीतीश सरकार से स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे को उठाया, जिसके बाद सदन में हंगामा मच गया। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वक्फ बोर्ड के मुद्दे पर विपक्षी दल और इंडिया अलायंस के सभी नेता एकजुट हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे गांधीजी की बात करते हैं, लेकिन उनके दिल में गोडसे की विचारधारा बसती है।

तेजस्वी ने कहा कि ललन सिंह ने लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल का समर्थन किया, और अब नीतीश कुमार इस मुद्दे पर चुप हैं। उन्होंने कहा, “अगर नीतीश कुमार सच में गांधीजी की विचारधारा पर विश्वास करते हैं तो वक्फ संशोधन बिल का समर्थन नहीं करना चाहिए।” हालांकि, उनके पार्टी के नेता संसद में इस बिल का समर्थन कर चुके हैं, फिर भी नीतीश कुमार को अपनी गलती सुधारते हुए इस बिल का समर्थन नहीं करना चाहिए।

इससे पहले बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन राजद और महागठबंधन के अन्य दलों के विधायकों ने वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। राजद के विधायकों ने कहा कि केंद्र सरकार को यह बिल वापस लेना चाहिए, और नीतीश कुमार को इस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए विधानसभा में इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित करना चाहिए।

राजद के विधायक रणविजय साहू ने कहा कि हम 2024 के वक्फ संशोधन बिल का विरोध कर रहे हैं। महागठबंधन के सभी विधायक नीतीश कुमार से इस पर जवाब मांगते हैं और चाहते हैं कि वे अपनी सेक्युलरिज्म की छवि को सही साबित करें।

विपक्षी एकता की बैठक से पहले मांझी का अलग होना बड़ा अपशकुन:मोदी

कलम सत्याग्रह अभियान की शुरुआत,बिहार में शिक्षा की दिशा एवं दशा पर बहस

Nationalist Bharat Bureau

तिरहुत के MLC कैंडिडेट राजेश रौशन की हार्ट अटैक से मौत,एक दिन पहले ही किया था नामांकन

Nationalist Bharat Bureau

तेज प्रताप यादव की साली करिश्मा राय को RJD ने दिया परसा से टिकट

महानगर कांग्रेस की मीटिंग में चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श

Nationalist Bharat Bureau

One Oation One Election बिल को मोदी कैबिनेट से मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

सितंबर 2025 में पूरी होगी मोइनुल हक स्टेडियम से आकाशवाणी तक मेट्रो सुरंग

Nationalist Bharat Bureau

असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजीत पवार की हुई,बिहार इकाई ने जताई प्रसन्नता

8 दिसंबर को लोकसभा में वंदे मातरम पर विशेष चर्चा, PM मोदी करेंगे आरंभ

Nationalist Bharat Bureau

Navneet Rana:दाऊद इब्राहिम के करीबी से नवनीत राणा ने लिया 80 लाख! संजय राउत ने खोला कच्चा चिट्ठा

Leave a Comment