Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Cabinet Metting : बिहार कैबिनेट की बैठक में 33 एजेंडों पर लगी मुहर

Bihar Cabinet Metting :

Bihar Cabinet Metting : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में राज्य के विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 33 एजेंडों पर मुहर लगी। इस बैठक में जिन अहम फैसलों पर निर्णय लिया गया, वे निम्नलिखित हैं:

1. बिहार कृषि सेवा के अंतर्गत माफ ताल के समूह और विभिन्न पदों के सृजन पर मुहर लगाई गई।
2. पटना के कंकड़बाग में शंकर नेत्रालय के लिए भूमि आवंटित की गई, जहां एक सुपर स्पेशलिटी आई अस्पताल बनेगा और गरीबों का इलाज होगा।
3. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत संविदा पर आधारित नियोजित कर्मियों के वेतन के लिए रास्ता साफ किया गया।
4. सहरसा में पर्यटन के विकास के लिए 98 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई।
5. विशेष सर्वेक्षण और बंदोबस्ती सर्वे के नियमावली में संशोधन किया गया।
6. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के तहत 493 पंप ऑपरेटर पदों का सृजन किया गया।
7. आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक अस्पतालों में भोजन की व्यवस्था जीविका दीदियों द्वारा की जाएगी।
8. स्वास्थ्य विभाग के तहत बिहार उपचार्य शिक्षक संवर्ग नियमावली 2024 को मंजूरी दी गई।
9. बिहार परिचारिका संपर्क नियमावली 2024 को भी मंजूरी दी गई।
10. जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय के अंतर्गत कई नए पदों का सृजन किया गया।
11. समान प्रशासन विभाग ने बिहार लोक परीक्षा अनुचित नियमावली के प्रारूप को स्वीकृत किया, जिससे परीक्षा में कदाचार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
12. ऊर्जा विभाग के तीन बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी गई।
13. Indo-Nepal बॉर्डर पर सड़क निर्माण के लिए मंजूरी दी गई।
14. गर्दनिबाग में मंत्री आवास परिषद में और आवास बनाए जाने की योजना को मंजूरी मिली।
15. वित्त विभाग के अंतर्गत बिहार वित्त संशोधन नियमावली 2024 को मंजूरी दी गई।
16. सूचना और जनसंपर्क विभाग के तहत जनसंपर्क एजेंसी के चयन के लिए निविदा आमंत्रित करने की मंजूरी दी गई।
17. सूचना जनसंपर्क विभाग में सोशल मीडिया एजेंसी के चयन के लिए निविदा की मंजूरी दी गई।

इन फैसलों से राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में विकास के नए रास्ते खुलेंगे और बिहारवासियों को बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी।

बरबीघा में हवा में चक्कर लगाते रह गए तेजस्वी यादव, हेलीकॉप्टर नहीं उतरने से महागठबंधन समर्थक भड़के

अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार प्रदेश कांग्रेस की कमान

हांसाडीह में पुलिस लाठी चार्ज एवं मौत की ऐपवा की राज्य स्तरीय टीम ने जांच की

Nationalist Bharat Bureau

लद्दाख के लोगों की दबाई जा रही है आवाज : राहुल

Bihar: 1.14 लाख शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा,सीएम नीतीश कुमार ने कहा शपथ लीजिए कि बच्चों को खूब पढ़ाइएगा

Nationalist Bharat Bureau

BJP को रिकॉर्ड चंदा, कांग्रेस समेत कई दलों की आय घटी

Nationalist Bharat Bureau

झांसी उत्तर प्रदेश । नेशनल प्लेयर बोलीं-मैं सुसाइड को मजबूर हूं।

Nationalist Bharat Bureau

नीट पेपर लीक मामले में पटना AIIMS के तीन डॉक्टर हिरासत में

गूगल मैप्स के लोकेशन ने दिया धोखा, रात भर घने जंगल में फंसा रहा बिहार का परिवार

पटना में चोरी के दौरान चोर रंगेहाथ पकड़ा, भीड़ ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment