Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

48 घंटे से लापता टेंट संचालक, परिजनों ने थाने का घेराव किया

नालंदा में लापता टेंट व्यवसायी के विरोध में थाने के बाहर जमा परिजन और स्थानीय लोग।

Nalanda News: नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र के श्रृंगारहाट मोहल्ले में टेंट व्यवसायी भोसु यादव रहस्यमय तरीके से पिछले 48 घंटे से लापता हैं। 25 नवंबर की दोपहर किसी काम से घर से निकले भोसु यादव देर रात तक वापस नहीं लौटे, जिसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने रातभर आसपास के इलाकों में खोजबीन की और परिचितों से पूछताछ की, लेकिन उनकी कोई जानकारी नहीं मिली। उसी दिन थाने में लिखित शिकायत भी दी गई, लेकिन परिवार का आरोप है कि पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई नहीं की।

परिजनों के मुताबिक, 48 घंटे गुजर जाने के बाद भी पुलिस कोई ठोस कदम उठाती नहीं दिखी, जिससे मोहल्ले के लोगों में नाराजगी बढ़ गई। इसी आक्रोश के चलते गुरुवार को परिजन और स्थानीय लोग थाने पहुंच गए और सोहसराय थाना का घेराव कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिवारजन रोते-बिलखते पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते रहे। उन्होंने बताया कि भोसु यादव का किसी से विवाद नहीं था, जिससे अब परिवार को किसी अनहोनी या अपहरण की आशंका लग रही है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि शहर में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस की निष्क्रियता अपराधियों के हौसले बढ़ा रही है। वहीं, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच तेज कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और भोसु यादव की मोबाइल लोकेशन ट्रैक की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लापता व्यवसायी का सुराग मिल जाएगा।

नीट पेपर लीक मामले में पटना AIIMS के तीन डॉक्टर हिरासत में

शहरों में हर साल बनेंगे एक लाख आवास,राज्य सरकार से मिलने वाली सहायता राशि भी दोगुनी

Nationalist Bharat Bureau

सुधाकर सिंह पर शिकंजा कसा,कारण बताओ नोटिस

बगहा में करोड़ों की योजनाओं का CM ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी में आंधी तूफान ने मचाई तबाही

महाराष्ट्र : शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने को लेकर ठेकेदार और एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Maharashtra, Jharkhand Election Date : महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की तारीखों का एलान, महाराष्ट्र में एक, झारखंड में दो चरण में होगा चुनाव, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग भी केजरीवाल सरकार की मुस्लिम दुश्मनी का शिकार

1 जनवरी से लागू होगी बिहार में ट्रेनों की टाइमिंग

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment