Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bypoll :चारो विधानसभा क्षेत्रों के में इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित:राजद

पटना:राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने आज हुए चारो विधानसभा चुनाव क्षेत्रों के उपचुनाव में इंडिया गठबंधन को दिए जबरदस्त समर्थन के लिए मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए चारो सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत को सुनिश्चित बताया है। उन्होंने कहा कि चारो क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों से मिले फीडबैक के अनुसार इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से काफी मतों के अन्तर से चुनाव जीतने जा रहे हैं।
राजद प्रवक्ता ने कहा राजद के प्रदेश कार्यालय से रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 292 बेलागंज के 304, इमामगंज के 344 एवं तरारी विधानसभा के एक-एक बुथ पर उपस्थित अपने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने से जो स्थिति सामने आई है उससे यह स्पष्ट हो गया है कि रामगढ़ , बेलागंज एवं इमामगंज विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में राजद और तरारी विधानसभा चुनाव क्षेत्र में माले के उम्मीदवार को सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिला है और विपक्षी उम्मीदवारों को मतदाताओं ने सीधे तौर पर खारिज कर दिया है।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि बिहार की जनता तेजस्वी जी में बिहार का भविष्य देख रही है। आज मतदान केन्द्रों पर नौजवानों और महिला मतदाताओं में राजद के प्रति गजब का उत्साह देखने को मिला। एनडीए सरकार के प्रति लोगों में काफी आक्रोश है। एनडीए नेताओं के जुमलेबाजी से लोग उब चुके हैं। केन्द्र की मोदी सरकार एवं बिहार की नीतीश कुमार जी की जनविरोधी नीतियों की वजह से बेरोजगार नौजवानों में बेचैनी है। गाँवों में 83 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं। किसान त्रस्त है। महंगाई से छात्र, युवा और महिला सभी परेशान हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है, हर स्तर पर भ्रष्टाचार और जनता का शोषण चरम पर है।नीतीश कुमार जी तो मुखौटा मात्र बनकर रह गए हैं। शासन का बागडोर हिडेन हाथों में है.तेजस्वी जी द्वारा सत्रह महिने के कार्यकाल में किए गए कामों से लोग काफी प्रभावित हैं। नौजवान उन्हें श्नौकरी मैनश् और विकास का पर्याय मान रही है। वहीं एनडीए नेताओं को अपनी चुनावी सभाओं में जनता से जुड़े मुद्दों पर बोलने के लिए कुछ है हीं नहीं।राजद प्रवक्ता ने कहा कि आज तो उपचुनाव है, आने वाले विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक जीत होगी।
ज्ञातव्य है कि आज हो रहे मतदान पर पैनी नजर रखने के लिए पार्टी प्रवक्ता चित्तरंजन गगन, प्रदेश महासचिव संजय यादव, फैयाज आलम कमाल, प्रमोद कुमार राम, निर्भय अम्बेडकर के साथ हीं शीवेन्द्र कुमार तांती , मणिषा प्रजापति,बिंदन यादव, अजय कुमार एवं अविनाश कुमार सभी विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों से लगातार सम्पर्क बनाए हुए थे। जहां कहीं से कोई शिकायत आती थी तो तत्काल सम्बद्ध चुनाव पर्यवेक्षक से सम्पर्क कर उसके समाधान हेतु पहल कर रही थी।

रितु जायसवाल बनाने जा रही हैं नई राजनीतिक पार्टी

गांधी प्रतिमा के शिल्पकार रामसुतार का निधन

Nationalist Bharat Bureau

मार्को यानसन बोले—कोहली जैसे बल्लेबाज़ को सेट होने के बाद रोकना लगभग असंभव

Nationalist Bharat Bureau

रबी मौसम में 36 जिलों के 18 हजार से अधिक गाँवों में किया जायेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे

Nationalist Bharat Bureau

सरकारी स्कूल में दो छात्रों के यौन उत्पीड़न पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी

Nationalist Bharat Bureau

शराब तस्करी का आरोपी मुख्यमंत्री आवास में छुपा है,पूर्व आईपीएस ने पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्र

लालू यादव की जब्त संपत्तियों पर खुलेंगे स्कूल, सम्राट चौधरी का बड़ा बयान

Nationalist Bharat Bureau

देश में हाहाकार,प्रधानमंत्री सूटबूट पहनकर विदेश भ्रमण करते रहते हैं: कांग्रेस

अब अमेरिका में खुलेगी मोहब्बत की दुकान,पोस्टर जारी

राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन: बिहार में खेल क्रांति की नई शुरुआत

Leave a Comment