Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी स्कूल में दो छात्रों के यौन उत्पीड़न पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी

नयी दिल्ली 28 अगस्त दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने यहाँ के एक सरकारी स्कूल में दो नाबालिग लड़कों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में दिल्ली पुलिस और शिक्षा विभाग को नोटिस जारी किया है।

1000

सुश्री मालीवाल ने सोमवार को कहा, “यह बहुत चौकाने वाली घटनाएं है। एक ही स्कूल के छात्रों ने अपने साथियों के साथ यौन उत्पीड़न कियां इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि शिक्षकों और प्रिंसिपल ने कथित तौर पर छात्रों को चुप रहने के लिए कहा। अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही, अधिकारियों को घटना की सूचना न देने के लिए स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।”

आयोग को दिल्ली के रोहिणी स्थित एक सरकारी स्कूल के दो नाबालिग छात्रों के साथ यौन उत्पीड़न की सूचना मिली। रोहिणी के एक सरकारी स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 वर्षीय लड़के का कथित तौर पर स्कूल के अन्य छात्रों ने यौन उत्पीड़न किया। पीड़ित के अनुसार उसने कुछ दिन पहले अपने दो शिक्षकों को अपनी आपबीती सुनाई, लेकिन उन्होंने उससे मामले के बारे में किसी को भी न बताने के लिए कहा। इसी प्रकार 12 साल के एक अन्य लड़के ने भी आरोप लगाया है कि छात्रों ने उसके साथ भी यौन उत्पीड़न किया। उसने बताया है कि उसने जुलाई और अगस्त में अपने दो शिक्षकों को घटना के बारे में बताया था, लेकिन उन्होंने उनसे इस घटना के बारे में किसी से बात न करने के लिए कहा था।

आयोग के अनुसार उपरोक्त मामलों में शाहबाद डेयरी थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग को नोटिस जारी किया है। दिल्ली पुलिस को दिए अपने नोटिस में आयोग अध्यक्ष ने मामले में हुई गिरफ्तारियों की स्थिति पूछी है। आयोग ने स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों के खिलाफ की गई कार्रवाई का विवरण भी मांगा है और पूछा है कि क्या कथित तौर पर अधिकारियों को मामले की सूचना नहीं देने के लिए पॉक्सो अधिनियम के तहत उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
इसके अलावा दिल्ली महिला आयोग ने शिक्षा निदेशालय से मामले में जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। आयोग ने यह भी पूछा है कि क्या अधिकारियों को घटनाओं की सूचना नहीं देने के लिए स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों को निलंबित किया गया है। आयोग ने स्कूलों में छात्रों की काउंसलिंग और यौन उत्पीड़न के मामलों की रिपोर्टिंग के लिए विभाग द्वारा बनाए गए दिशानिर्देशों का विवरण मांगा है।

आशा कार्यकर्त्ताओं की 17 फरवरी से प्रस्तावित हड़ताल स्थगित

Nationalist Bharat Bureau

आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों तक मेरे लिए सभी विकल्प खुले हुए हैं: चंपई सोरेन

Nationalist Bharat Bureau

सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक मुख्यमंत्री,पार्टी और सरकार पर नजर रखेंगे डीके शिवकुमार !

हरियाणा: केंद्र से राख विवाद हल कराए गठबंधन सरकार : कुमारी सैलजा

Uniform Civil Code:समान नागरिक संहिता लाने की तैयारी?जनता और मान्यता प्राप्त धार्मिक संगठनों के विचार आमंत्रित

परिहार प्रखंड के कई लोगों ने ग्रहण की जन अधिकार पार्टी की सदस्यता,महिंद यादव और सरिता यादव ने किया स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

4 बार UPSC फेल, 7 साल तक बना फर्जी IAS, जमीन विवाद में खुला राज

लालू–तेजस्वी की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने दाखिल की पहली सप्लीमेंट्री चार्जशीट

पुन: नीतीश के नेतृत्व में बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार,जदयू ने लिया संकल्प,राज्य कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न

चेतन आनंद को मिला मंत्री वाला बांग्ला,मंत्री बनने की चर्चा तेज़

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment