Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

शहाबुद्दीन परिवार की हुई राजद में घर वापसी, हिना शहाब ने बेटे ओसामा संग थामा लालू-तेजस्वी का लालटेन

बिहार की राजनीति में सिवान के शहाबुद्दीन परिवार की फिर से राजद में वापसी हो गई है। कभी लालू यादव के करीबी माने जाने वाले शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा ने रविवार को राजद की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर ओसामा और उनकी मां हिना शहाब लालू यादव से मिले, और लालू यादव ने उन्हें राजद की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। तेजस्वी ने इस पर कहा कि ओसामा के राजद में आने से सिवान के साथ-साथ पूरे बिहार में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

शहाबुद्दीन ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत लालू यादव के साथ की थी और विधायक व सांसद बने। उनके निधन के बाद, शहाबुद्दीन परिवार और लालू परिवार के बीच दूरियां बढ़ गई थीं। दिवंगत नेता की पत्नी हिना शहाब ने 2024 के लोकसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन वह हार गईं। अब, ओसामा के राजद में शामिल होने का बड़ा कारण तेजस्वी यादव के साथ उनके अच्छे रिश्ते को माना जा रहा है। तेजस्वी और ओसामा का संबंध पहले से ही बेहतर रहा है, तेजस्वी ने ओसामा के निकाह में भी शिरकत की थी और समय-समय पर उनका समर्थन भी किया है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हिना शहाब और ओसामा के साथ आने से पार्टी को न सिर्फ सिवान में बल्कि पूरे बिहार में मजबूती मिलेगी। सिवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के निधन के तीन साल बाद उनके बेटे ओसामा पहली बार सक्रिय राजनीति में कदम रख रहे हैं। माना जा रहा है कि ओसामा आगामी विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं और अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

15 वर्ष में बनेगा अखंड भारत,रास्ते में आने वाले मिट जाएंगे:मोहन भागवत

पंजाब सीएम पर मीनाक्षी लेखी ने कसा तंज, कहा- स्टैंड अप कॉमेडियन होना अलग बात

सीटेट बीटेट पास शिक्षक अभ्यर्थियों का विधानसभा घेराव 13 दिसम्बर को

Nationalist Bharat Bureau

शारदा सिन्हा के बेटे ने मां के लिए की पद्म विभूषण की माँग

Nationalist Bharat Bureau

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी गंगा राम हस्पताल में चल रहा इलाज

राजनाथ सिंह का संकल्प: लखनऊ को विश्वस्तरीय शहर बनाने की दिशा में तेज़ी से बढ़ेगा विकास अभियान

बिहार गौरव गान एवं लोक गायन के साथ तीन दिवसीय सीतामढ़ी महोत्सव का शुभारंभ

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रास्फर पोस्टिंग पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

Nationalist Bharat Bureau

रबी मौसम में 36 जिलों के 18 हजार से अधिक गाँवों में किया जायेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे

Nationalist Bharat Bureau

संविधान अपनाए जानेे की 75 वीं वर्षगांठ पर माले का संविधान बचाओ मार्च

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment