Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

धीरेंद्र शास्त्री और ब्राह्मणों पर बोलने से पहले जगदानंद पर कार्रवाई करे राजद:मोदी

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि संत धीरेंद्र शास्त्री और ब्राह्मणों पर टिप्पणी करने से पहले राजद को नफरती बयानों के सूरमा जगदानंद और प्रोफेसर चंद्रशेखर के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। श्री मोदी ने कहा कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद ने जब राम मंदिर को “नफरत की जमीन पर बनने वाला” धर्मस्थल कहा, तब क्या वह करोड़ों राम-भक्तों के प्रति नफरत और द्वेष से भरा बयान नहीं था? लालू प्रसाद ने मौन रह कर इस बयान का समर्थन किनका वोट पाने के लिए किया था?उन्होंने कहा कि सत्ता में लौटते ही राजद एक तरफ हिंदू संस्कृति, राम मंदिर, रामचरित मानस, धीरेंद्र शास्त्री जैसे संतों और ब्राह्मणों पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहा है, तो दूसरी तरफ एम-वाई समीकरण के दुर्दांत अपराधियों तक को जेल से रिहा करवा रहा है।

श्री मोदी ने कहा कि राजद के मंत्रियों-पदाधिकारियों में यदि हिम्मत है, तो वे इस्लाम और ईसाई पंथ के प्रचारकों पर भी टिप्पणी करें।उन्होंने कहा कि जब महागठबंधन के एक एमएलसी ने पूरे देश को कर्बला ( युद्ध भूमि) बना देने की धमकी दी, तब क्या यह नफरती बयान नहीं था? राजद ने उस बयान की निंदा करने का भी साहस नहीं दिखाया।

उन्होंने कहा कि जब भ्रष्टाचार के कारण राजद सत्ता से बाहर होता है, तब इन्हें हवन-पूजन, मंदिर, काशी-वृन्दावन और ब्राह्मणों की याद आती है, लेकिन सत्ता मिलते ही ये लोग अहंकार में आकर ब्राह्मणों को विदेशी बताने लगते हैं।श्री मोदी ने कहा कि यदि राजद ए टू जेड की पार्टी है, तो हाल में जिन पदाधिकारियों की घोषणा हुई, उनमें एक भी ब्राह्मण क्यों नहीं है?

प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रवार को देश के नाम वीडियो संदेश

पानी पानी हुआ पटना, बाढ़ का नजारा,पानी में तैरते दिखे लोग

ये भाजपाई आपके बच्चों के दुश्मन हैं:राजद

Nationalist Bharat Bureau

मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का नमन

Nationalist Bharat Bureau

सम्राट चौधरी को शर्म से डूब मरना चाहिए:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान हत्या के आरोप से हुए बरी

साकिब हसन ने नीट परीक्षा में कामयाबी हासिल करके लखीसराय का नाम रौशन किया

DNA वाले सुधीर चौधरी की ZEE NEWS से विदाई

तरारी में NDA कार्यकर्ता सम्मान समारोह, 14.68 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

अमित शाह रायपुर पहुंचे, आज से DGP–IGP सम्मेलन की शुरुआत

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment