Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

तरारी में NDA कार्यकर्ता सम्मान समारोह, 14.68 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

आरा जिले के पीरो अनुमंडल अंतर्गत तरारी प्रखंड में NDA कार्यकर्ता सम्मान सह अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। इस अवसर पर संगठन की भूमिका, स्वदेशी विचारधारा और सामाजिक समरसता पर विशेष चर्चा की गई।

समारोह के दौरान तरारी विधायक विशाल प्रशांत ने बीस सूत्री कार्यालय सह जन निवारण केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने 14 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से बनने वाले प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन की आधारशिला भी रखी। विधायक ने कहा कि नए भवन के निर्माण से अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे आम जनता के काम समय पर पूरे होंगे।

अपने संबोधन में विधायक विशाल प्रशांत ने कहा कि जन निवारण केंद्र में हर महीने के अंतिम शुक्रवार को तरारी, पीरो और सहार प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले कार्यकाल में 21 हजार से अधिक लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया और आगे भी यह प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर जारी रहेगी।कार्यक्रम में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् से हुई और भारत माता की जय के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

मिड डे मिल घोटाला करनेवाले 42 हेडमास्टर नपे, तीन माह में चुकाने होंगे 16 लाख

हाजीपुर में औद्योगिक इकाइयों का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण

Nationalist Bharat Bureau

पूरे देश में घुसपैठियों की पहचान होगी: अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर, 14 नक्सलियों का सफाया

आर्यन केस की जांच में फंसने के बाद समीर वानखेड़े की NCB से विदाई,चेन्नई हुआ तबादला

तेजस्वी ने की राजद के जिलाध्यक्षों की मीटिंग,सदस्यता अभियान को गति देने पर ज़ोर

पटना मेट्रो: सार्वजनिक सेवाएँ 7 अक्टूबर से शुरू, पहले चरण का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे

BIHAR:अगले मुख्य सचिव के नाम पर आधा दर्जन नामों पर कयास

Coal Shortage India:देश मे बिजली संकट गहराया, 38 सालों में सबसे ज्यादा डिमांड,inside story

पुतिन के भारत दौरे से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट

Leave a Comment