Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

क्या तेजस्वी की पार्टी में मचने वाली है भगदड़ ! दिलीप जायसवाल के बयान से मिले संकेत

बिहार के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जल्द ही राजद में भगदड़ मचने वाली है और तेजस्वी यादव की पार्टी टूटने के कगार पर है। उन्होंने राजद नेताओं को इस बात की चिंता करने की सलाह दी है।

राजनीतिक आयोजन के तहत बीजेपी ने देशभर में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया, जिसमें बिहार बीजेपी की ओर से भी यह दौड़ आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सैकड़ों लोगों के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय से दौड़ शुरू की। इस दौड़ का उद्देश्य सरदार पटेल के विचारों को याद करते हुए एकता का संदेश देना था।

इस दौरान दिलीप जायसवाल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी मीसा भारती को सलाह भी दी। उन्होंने मीसा भारती के उस बयान का जवाब दिया जिसमें मीसा ने एनडीए की बैठक में बड़े नेताओं की गैर-मौजूदगी पर सवाल उठाया था। जायसवाल ने कहा कि मीसा भारती को शायद ‘बड़े नेता’ का सही मतलब नहीं पता है और राजद के नेतागिरी के कारण ही पार्टी कमजोर हुई है। एनडीए की बैठक में सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे, और मीसा को महागठबंधन में मचने वाली भगदड़ की चिंता करनी चाहिए।

इसके अलावा, पप्पू यादव को धमकी मिलने पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि वह ‘लुका-छुप्पी’ का खेल खेलने वाले लोगों पर कोई बयान नहीं देंगे। वहीं, झारखंड में 13 और 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार एनडीए और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के बीच सीधी टक्कर होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में लालू प्रसाद यादव के प्रचार के प्रभाव का अंदाजा चुनावी नतीजों से ही लगाया जा सकेगा।

एकनाथ शिंदे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बधाई

Nationalist Bharat Bureau

रितु जायसवाल ने अब RJD प्रत्याशी के नामांकन पर उठाए सवाल, तेजस्वी यादव से की अपील — कहा, “मुझे बनाएं महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार”

केंद्र ने PMO का नाम बदलकर ‘सेवा तीर्थ’ किया, राजभवन होंगे ‘लोकभवन’

अंचल पदाधिकारी पटना सदर ने गायघाट उत्तरी गली, स्लम बस्ती के मामले में किया जनसुनवाई

Nationalist Bharat Bureau

Prophet Remarks Row: नूपुर शर्मा को बड़ी राहत, SC ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक,10 अगस्त को अगली सुनवाई

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार ने बिहार का सत्यानाश कर दिया:अजय आलोक

रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, 25 पैसे की बढ़त के साथ 83.84 प्रति डॉलर

अपराधियों पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा

Nationalist Bharat Bureau

39 लाख वाली बेवफ़ा पत्नी गिरफ़्तार

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कांग्रेस में बढ़ा अंदरूनी घमासान गुटबाजी पर सख्ती के संकेत

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment