Nationalist Bharat
Bihar Election 2025ब्रेकिंग न्यूज़

खेसारी की रैली में गया युवक लापता, छह दिन बाद पुलिया के नीचे मिला शव, SHO सस्पेंड

वैशाली में खेसारी लाल यादव की रैली देखने गया युवक छह दिन बाद मृत मिला। पुलिस लापरवाही पर SHO को सस्पेंड किया गया, हत्या की आशंका।

वैशाली में सनसनी: खेसारी की रैली देखने गया युवक मिला मृत

वैशाली जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब छह दिन से लापता युवक का शव पुलिया के नीचे मिट्टी में दबा मिला। मृतक की पहचान मोहन ठाकुर (20) निवासी पहाड़पुर गांव के रूप में हुई है। वह 2 नवंबर को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की चुनावी रैली देखने गया था और उसके बाद से लापता था।

पुलिस लापरवाही पर SHO लाइन हाजिर

परिजनों का आरोप है कि जुड़ावनपुर थानेदार पुरुषोत्तम कुमार यादव ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की और शिकायत पर अभद्र व्यवहार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ललित मोहन शर्मा ने SHO को तत्काल सस्पेंड कर दिया। एफएसएल टीम की मौजूदगी में शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

हत्या की आशंका, जांच जारी

मोहन के गले में सोने की चेन और हाथ में अंगूठी मिली है, जिससे लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। वह असम में मार्बल फैक्ट्री में काम करता था और छठ पूजा पर घर आया था। एसपी ने एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में जांच टीम गठित की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही ने एक निर्दोष जान ले ली।

कोर्ट की टिप्पणी के बाद जागी सरकार,शराब बंदी क़ानून को सख्त बनाने का इशारा

Nationalist Bharat Bureau

सीटेट बीटेट पास शिक्षक अभ्यर्थियों का विधानसभा घेराव 13 दिसम्बर को

Nationalist Bharat Bureau

विजय सिन्हा का कड़ा अल्टीमेटम, अधिकारियों में हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली: सर्दी में बेघरों का सहारा रैन बसेरा

रितु जायसवाल ने अब RJD प्रत्याशी के नामांकन पर उठाए सवाल, तेजस्वी यादव से की अपील — कहा, “मुझे बनाएं महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार”

राजद महिला प्रकोष्ठ में संकट, वर्तमान अध्यक्ष बागी तेवर तो पूर्व अध्यक्ष भाजपा में शामिल

सूखे नशे में बढ़ोतरी पर सरकार का कबूलनामा, ड्रग्स के खिलाफ चलेगा अभियान

Nationalist Bharat Bureau

फिशर्स कार्ट को पूर्ण सहयोग करेगी सरकार: नंद किशोर राम

‘जय अनंत तय अनंत’ – छोटे सरकार की गिरफ्तारी के बाद भूमिहारों में एकजुटता, बोले समर्थक: अब मोकामा लड़ेगा चुनाव

Nationalist Bharat Bureau

Year Ender 2025: SSC, पुलिस, बैंक, शिक्षक सहित 10 बड़ी भर्तियां, तुरंत भरें फॉर्म

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment