Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

भाषण में विदेशी घुसपैठिए सहीत अन्य अमर्यादित शब्दों के प्रयोग को संज्ञान में लेने की मांग

पटना 7 अक्टूबर 2025 ; बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनोद सिंह गुंजियाल के साथ राजनीतिक दलों की आज हुई बैठक में राष्ट्रीय जनता दल ने राज्य सरकार द्वारा पिछले दिनों हुए प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण का मुद्दा उठाते हुए इस सम्बन्ध में एक ज्ञापन सौंपा। और इस पर अविलम्ब कार्रवाई करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि राजनीतिक दबाव की वजह से कुछ ऐसे पदाधिकारियों का भी स्थानांतरण कर दिया गया है जिनका पदस्थापन मात्र 45 दिन पहले हीं हुआ था और जिनका सीधा संबंध विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया से है।

राजद सहित महागठबंधन दलों के अन्य प्रतिनिधियों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से जानना चाहा कि एस आई आर के अन्तिम मतदाता सूची में अबतक कितने विदेशी घुसपैठिए का पता चला है और यदि एस आई आर में एक भी विदेशी घुसपैठिया का पता नहीं चला है तो जो नेता अपने भाषण में बार-बार घुसपैठिए की बात करते हैं तो उनके और उनके दल के खिलाफ चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए। साथ हीं किसी के खिलाफ व्यक्तिगत आक्षेप और अमर्यादित टिप्पणीयों पर भी सख्ती बरतने की मांग की ।
बैठक में राजद कि ओर से लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह, अभय कुशवाहा, पार्टी प्रवक्ता चित्तरंजन गगन एवं कार्यालय प्रभारी महासचिव मुकुंद सिंह शामिल थे। बैठक में कौंग्रेस, भाजपा, जदयू, सीपीआई माले , सीपीएम, सीपीआई, लोजपा (राष्ट्रीय) , लोजपा ( रामविलास) ,‌बसपा के प्रतिनिधि शामिल थे।

BMC चुनाव पर संजय राउत का आरोप: हजारों वोटरों के नाम लिस्ट से गायब

पूर्णिया में हाई-लेवल पुलिस बैठक, अमित शाह की संभावित मौजूदगी से बढ़ी हलचल

Nationalist Bharat Bureau

वीर बाल दिवस पे पीएम नरेन्द्र मोदी ने कही यह बडी बात

Nationalist Bharat Bureau

सीएम नीतीश का इशारों इशारों में विजय सिन्हा को जवाब

लखीसराय में PDS घोटाले का आरोप, गरीबों तक पहुंचा घटिया और बदबूदार चावल

Nationalist Bharat Bureau

गुरमीत राम रहिम की रिहाई से नाराज़ हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका

जामिया आरसीए की श्रुति शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 में किया टॉप, केंद्र से कुल 23 सिलेक्ट

राज्यसभा चुनाव से पहले महा विकास अघाड़ी की अहम बैठक, विधायकों को दिया जाएगा मार्गदर्शन

दिल्ली और पटना सरकार मिलकर मजदूरी महाघोटाला कर रही है:राजीव डिमरी

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जारी किया पोस्टर,तेजस्वी यादव को बताया जंगलराज रिटर्न का नायक

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment