Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पटना साहिब को नम्बर वन शहर बनायेंगे:अंशुल अविजित कुशवाहा

  • प्रत्याशी ने अपने मेनिफेस्टो में पटना विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने का वादा किया, बिजली के तारों के जंजाल से मुक्ति दिलायेंगे
  • शहर में खुले सीवर की समस्याओं का समाधान करायेंगे, महिलाओं को यातायात की निःशुल्क सुविधा देने के लिए पिंक बस चलवायेंगे
  • फतुहा को अनुमंडल बनाया जायेगा तथा इस क्षेत्र में एक महिला महाविद्यालय स्खोला जायेगा,फतुहा और बख्तियारपुर में ट्रॉमा सेंटर खोले जायेंगे

 

पटना:पटना साहिब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अंशुल अविजित कुशवाहा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के लिए जारी मेनिफेस्टो में कहा है कि वे पटना साहिब को नम्बर वन शहर बनायेंगे तथा पटना विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलायेंगे। उन्होंने कहा कि यह उनकी गारंटी है कि वे क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। स्वतंत्रता सेनानियों तथा देश निर्माताओं के परिवार से आने वाले तथा सामाजिक न्याय में विश्वास रखने वाले डॉ. अंशुल अविजित कुशवाहा ने शहरी क्षेत्रों में खुले सीवर की बड़ी समस्या का शीघ्रता से समाधान कराने का वादा किया है। उन्होंने महिलाओं को यातायात की निःशुल्क सुविधा देने के लिए पिंक बसों की सुविधा, हर विधानसभा क्षेत्र में एक गहिला थाना की स्थापना का पूरा प्रयास करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि फतुहा को अनुमंडल बनाया जायेगा तथा सफाई कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कर्मचारियों, आशा कार्यकर्ताओं तथा चमड़ा उद्योग में कार्यरत लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेंगे। प्रत्येक वार्ड पंचायत स्तर पर पटना पॉली क्लिनिक खोली जायेगी जिसमें बुखार, मलेरिया, डेंगू जैसे रोगों का इलाज, खून की जांच, एक्स-रे जांच सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध होगी।

 

अंशुल कुशवाहा ने कहा कि हम शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि के क्षेत्र में हर संभव मदद देने का प्रयास करेंगे। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए हम कटिबद्ध हैं, इसलिए उन्हें हर संभव सहायता दिलाने का वचन देते हैं। विश्व के प्रतिष्ठित कैब्रिज विश्वविद्यालय, इंग्लैंड से पी.एच.डी. और एम.फिल. की उपाधियां प्राप्त करने वाले डॉ. अंशुल अविजित कुशवाहा ने कहा कि मेरी यह सौ फीसदी गारंटी है कि मैं क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोडूगा। कृषि के बारे उन्होंने कहा कि मैं जीतने के बाद कृषि वैज्ञानिकों की टीम को समय-समय पर किसानों के पास भेजकर आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण देंगे।

 

 

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि जीतने के बाद वे पटना को आईटी हब बतायेंगे, मल्टी नेशनल कंपनियों के कार्यालय खुलवायेंगे जिसमें स्थानीय मुवाओं को रोजगार देने में प्रत्थमिकता मिले। उन्होंने जोर देकर कहा कि पटना साहिब के छह विधानसभा क्षेत्रों में छात्रों को बिहार तथा केन्द्रीय स्तर की परीक्षाओं की तैयारी के लिए व्यूनतम शुल्क पर सेटेलाइट कोचिंग की गुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. जगजीवन राम के नाती, स्व. सुमित्रा देवी,पूर्व मंत्री के पोते है तथा लोकसभा की पहली महिला स्पीकर श्रीमती मीरा कुमार के पुत्र हैं अंशुल ने कहा कि राजनीति और जनसेवा विरासत में मिली है। मैं सामाजिक न्याय और नागरिकों के अधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हूं।

 

उन्होंने कहा कि विकास एवं क्षेत्र के हर निवासी को लाभ पहुंचाना प्राथमिकता होगी। फतुहा विधानसभा क्षेत्र में एक महिला कॉलेज, गरीब एथा दलित छात्रों के लिए छात्रावास, स्वास्थ्य के क्षेत्र में पटना साहिब की महिलाओं तथा गरीब लोगों की सुविधा के लिए एम्बुलेस तथा डॉक्टर की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायेगी। पटना साहिब में लघु एवं गुटीर उद्योग को सरकार से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को मढ़वाया जायेगा। फतुहा एवं बतियारपुर क्षेत्र में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना की जायेगी। पटना साहिब के मुख्य बाजारों में महिलाओं के लिए मुफ्त शौचालय की व्यवस्था करवायी जायेगी। विधानसभा स्तर पर एक इंडोर और आउटडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जायेगा। पटना साहिब में बिजली के तारों के जंजाल से गुक्ति दिलाने की व्यवस्था की जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि हमने जनता के लिए अपनी गारंटी दी है मतदाताओं के लिए जारी अपने मेनिफेस्टो में उन्होंने निम्नलिखित बिंदुओं पर भी काम करने का वायदा किया है। बारिश के समय शहरी क्षेत्रों की जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए ब्लॉक सीवरेज सिस्टम का आधुनिकरण। बख्तियारपुर विधानसमा क्षेत्र में ग्यासपुर कालादियारा तक पुल का निर्माण कराया जायेगा जिससे कई गांवों का आवागमन आसान हो जायेगा। मुसल्लहपुर हाट से होकर गुजरने वाली नहर के दोनों तरफ पक्की बाउंड्री करायी जायेगी। दनियावा में पानी की टंकी बनायी जायेगी। स्थानीय विधायक द्वारा मंगल तालाब में बंद किये गये चाइल्ड केयर सेंटर को पुनः शुरू किया जायेगा। महिलाओं में माहवारी के समय होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए गांव के माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों में निःशुल्क सेनेटरी पैड मशीन की व्यवस्था की जायेगी। महिला और सहायता समूहों को मिलने वाली सहायता राशि में बढ़ोतरी की जायेगी।

सड़क से सदन तक अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए जनतादल सेक्युलर को कामयाब बनाएं:डॉक्टर फ़ज़ल अहमद

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, गिनाए विकास के लक्ष्य

Nationalist Bharat Bureau

UP: बाहुबली अतीक अहमद का गुर्गा हमज़ा अंसारी गिरफ्तार, अपहरण और मारपीट का आरोप

दिल्ली-NCR में पड़ने वाली है कड़ाके की सर्दी, बारिश का भी अनुमान

झारखण्ड में भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

मदुरै में रेलवे कोच में आग लगने से 10 लोगों की मौत

AAP के खिलाफ बीजेपी का नया नारा, ‘अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे’

परिहार प्रखंड के कई लोगों ने ग्रहण की जन अधिकार पार्टी की सदस्यता,महिंद यादव और सरिता यादव ने किया स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

जनता में भ्रम फैलाने के लिए गृहमंत्री के बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश रहा है विपक्ष: अशोक चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

राज कुंद्रा के खिलाफ नई चार्जशीट:होटलों में अश्लील फिल्में शूट करने का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment