Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

UP: बाहुबली अतीक अहमद का गुर्गा हमज़ा अंसारी गिरफ्तार, अपहरण और मारपीट का आरोप

लखनऊ:बाहुबली और पूर्व सांसद अतीक अहमद का गुर्गा हमज़ा अंसारी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक सीबीआई की लखनऊ टीम ने करैली इलाके में कब्रिस्तान के पास से हमजा को गिरफ्तार किया है. सीबीआई को अब अतीक के बेटे उमर की भी तलाश है.

सूत्रों के मुताबिक हमजा अंसारी देवरिया जेल कांड में वांछित था. लिहाजा सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया था. इसके साथ ही हमजा पर प्रॉपर्टी डीलर मोहित अग्रवाल के अपहरण और जेल में मारपीट का भी आरोप है.

इस घटना के बाद प्रॉपर्टी डीलर मोहित अग्रवाल ने अतीक अहमद और उसके बेटे उमर और अन्य के खिलाफ अपहरण और मारपीट का लखनऊ में मुकदमा लिखाया था. कोर्ट के आदेश पर मुकदमे की विवेचना सीबीआई को ट्रांसफर की गई थी. इस घटना के बाद से ही आरोपी हमज़ा अंसारी फरार चल रहा था. जिसे CBI ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है.

इसी मुकदमे में अतीक अहमद का बड़ा बेटा उमर भी आरोपी है. सीबीआई ने उमर पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है. वह अभी सीबीआई की गिरफ्त से बाहर है. अब जांच एजेंसी को लंबे समय से अतीक अहमद के बेटे उमर की तलाश है।

पटना मेट्रो: सार्वजनिक सेवाएँ 7 अक्टूबर से शुरू, पहले चरण का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे

भारत ने पुतिन की सुरक्षा का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार किया

Nationalist Bharat Bureau

मछुआ समितियों में अब खुलेगा कॉमन सर्विस सेंटर,मछुआरों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा सीएससी:हरि सहनी

भाइयों-बहनों, चुपचाप पुल गिरते हुए देखो नहीं तो कथित जंगलराज आ जाएगा:तेजस्वी यादव

पूर्व IPS ऑफिसर संजीव भट्ट को बड़ी राहत, गुजरात कोर्ट ने किया बरी

Fee For Twitter:अब ट्विटर(TWITER) यूज करने के लिए देना होगा चार्ज, एलन मस्क (ELAN MASK)का बड़ा एलान

Nationalist Bharat Bureau

CBSE Syllabus:बिहार में BJP और JDU आमने-सामने

गोवा फायर केस में लूथरा भाइयों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Nationalist Bharat Bureau

पीएम मोदी बोले— पुलिसिंग को मॉडर्न बनाना समय की मांग

Nationalist Bharat Bureau

मणिपुर: बड़े पैमाने पर भूस्खलन के कारण कम से कम एक की मौत, कई लापता

Leave a Comment