Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

नहीं रहेगा गाँधी मैदान का सरकारी बस स्टैंड,बनेगा शानदार होटल

पटना:राजधानी पटना में नए नए निर्माण के लिए कम पड़ती जमीन के बीच एक बड़ी खबर यह निकल कर सामने आ रही है की गांधी मैदान के पास स्थित  पटना के बांकीपुर सरकारी बस स्टैंड को अगले तीन माह में खाली कर दिया जाएगा। खबरों के मुताबिक बिहार की नीतीश सरकार गांधी मैदान के पास स्थित इस बस स्टैंड को दूसरी जगह शिफ्ट करने जा रही है। गांधी मैदान के सरकारी बस स्टैंड को दूसरी जगह जगह शिफ्ट करने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि यहां से जितनी भी बसे खुलती हैं, उन सभी को दो अलग अलग बस स्टैंड में शिफ्ट किया जाएगा। जिनमें आधी बसें बैरिया में बने नए अंतराज्यीय बस स्टैंड में खड़ी की जाएगी। वहीं आधी बसों को फुलवारी शरीफ बस स्टैंड में शिफ्ट किया जाएगा।बांकीपुर के सरकारी बसों के लिए बैरिया में एक और बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। जो कि वर्तमान बस स्टैंड के पास में बनाया जाएगा। इसके लिए परिवहन निगम ने नगर विकास विभाग से पांच एकड़ जमीन की मांग की है। साथ ही पटना डीएम को भी इसके लिए लेटर लिखा गया है।

फुलवारी शरीफ बस डिपो से
बांकीपुर सरकारी बस स्टैंड को खाली कराने की योजना के तहत अब बिहार के अन्य जगहों के लिए खुलने वाली बसों को
जो योजना बनाई गई है, उनमें फुलवारी शरीफ बस डिपो से आरा, बक्सर, सासाराम, औरंगाबाद, अरवल, पालीगंज, छपरा, सीवान, सोनपुर, नौबतपुर, बिहटा, उत्तर प्रदेश, जेपी सेतु जानेवाली बसें खुलेंगी। फिलहाल यहां डिपो का निर्माण चल रहा है।

बैरिया बस स्टैंड से
इसी तरह बैरिया बस स्टैंड से नवादा, नालंदा, बिहारशरीफ, राजगीर, लखीसराय, झाझा, पूर्णिया, बेगूसराय, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, गया, जहानाबाद, पटना-गया रोड, गांधी सेतु से जानेवाली सरकारी बसें खुलेंगी।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि बांकी पुर बस स्टैंड की जगह बड़ा होटल बनाने की सरकार की योजना है।दरअसल यह पूरी कवायद बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए किया जा रहा है । इसी के तहत राजधानी पटना के खास खास इलाकों की जमीनों को खाली कराकर उस पर बड़े-बड़े होटल बनाने की योजना है । पूर्व में इसी तरह परिवहन विभाग के दफ्तर को भी तोड़कर बड़े होटल बनाए जाने की सूचना है । परिवहन विभाग के सुल्तान पैलेस को तोड़ने की हालांकि विरोध भी हो रहा है लेकिन सरकार अपने योजना को मूर्त रूप देने में व्यस्त है ।Patna Smart City के तहत बिहार कैबिनेट की बैठक में फैसला किया गया है कि पटना में 500 कमरे के एक होटल का निर्माण कराया जाएगा. यह होटल पांच सितारा होगा और इसे गांधी मैदान के पास के बांकीपुर सरकारी बस स्टैंड में बनवाया जाएगा. इसके साथ ही कैबिनेट ने वीर चंद पटेल मार्ग पर पाटलिपुत्र अशोक होटल की जगह भी पांच सितारा होटल बनाने की स्वीकृति प्रदान की है. कैबिनेट ने तय किया है कि सुलतान पैलेस की जमीन पर भी पांच सितारा होटल बनेगा।होटल पाटलिपुत्र अशोक 1.5 एकड़ भूमि पर बनेगा. इसमें 175 कमरे बनाए जाएंगे.बांकीपुर बस स्टैंड गांधी मैदान में 3.5 एकड़ भूमि पर 500 कमरे वाला पांच सितारा होटल बनेगा.सुल्तान पैलेस, वीर चंद पटेल पथ पर 4.8 एकड़ भूमि पर 400 कमरे बनाए जाएंगे.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जारी किया पोस्टर,तेजस्वी यादव को बताया जंगलराज रिटर्न का नायक

Nationalist Bharat Bureau

जीतन राम मांझी ने CM नीतीश पर साधा निशाना

Nationalist Bharat Bureau

धक्का मार गाड़ी के सहारे नीतीश कुमार की सिक्योरिटी

पंचायत राज पदाधिकारी को दी गयी विदाई

BCB का बड़ा फैसला: खिलाड़ियों की मांग पर नजमुल इस्लाम पद से हटाए गए

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से पदयात्रा कर जुड़ा पूरा बिहार

Nationalist Bharat Bureau

सिद्धू मूसेवाला के परिजन से मिले राहुल गांधी, कांग्रेस बोली- हम समझते हैं अपनों को खोने का गम

रोजगार खत्म करने की साजिश का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

विवाद के बीच BCCI का केकेआर को निर्देश, मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने कहा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment