Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

लगातार परीक्षा लीक होने के कारण अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकारमय:एजाज अहमद

पटना:बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि कल दिनांक 06 जनवरी, 2025 को महागठबंधन की ओर से प्रतिरोध मार्च एवं पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें महागठबंधन के युवा एवं छात्र इकाई की भागीदारी रहेगी।उन्होंने बताया कि लगातार बीपीएससी की परीक्षा में अनियमितता हो रही है और अभी 17वीं बीपीएससी परीक्षा के रि-एक्जामीनेशन की मांग को लेकर छात्रों का जो सत्याग्रह आन्दोलन चल रहा है उस पर पुलिसिया दमन तथा शासन और प्रशासन के द्वारा छात्रों को डराने के लिए लगातार झूठे मुकदमें दर्ज किये जा रहे हैं। लगातार परीक्षा लीक होने के कारण अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है और सरकार के स्तर से इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शिक्षा विभाग में बदहाली की स्थिति है। परीक्षार्थियों के मन में असुरक्षा तथा पेपर लीक का भय रहता है। इतना ही नहीं बिहार में एक साल में तीस लाख से अधिक विद्यार्थियों का ड्राप आउट हुआ है। जबकि पूरे देश भर में 80 लाख के करीब विद्यार्थी को ड्राप आउट का सामना करना पड़ा है क्योंकि समय पर परीक्षा नहीं होते हैं और जो परीक्षा होते भी हैं उसमें परीक्षा पेपर लीक के साथ-साथ छात्रों को परीक्षा के समय परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने आगे बताया कि बिहार में महागठबंधन सरकार रहते हुए तेजस्वी प्रसाद यादव जी के नेतृत्व में 3 लाख 50 हजार पदों की रिक्तियां थी जिन्हें भरा जाना था लेकिन अब तक इस दिशा में डबल इंजन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसा लगता है कि बिहार में नौकरी और रोजगार के प्रति सरकार गंभीर नहीं है और नफरत फैलाने वाली शक्तियां कहीं न कहीं नौजवानों के भविष्य को बर्बाद कर रही है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर कल पटना सहित राज्यभर के जिला मुख्यालयों पर प्रतिरोध मार्च एवं पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

पुलवामा के शहीदों को कैंडल मार्च निकाल कर दी गयी श्रद्धांजलि

Nationalist Bharat Bureau

एचडीएफसी ट्विन्स की 40 अरब डॉलर की मर्जर डील को मिली आरबीआई की मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

दलितों, पिछड़ों एवं अकलियतों के सामाजिक उत्थान में बी0 पी0 मंडल का बड़ा योगदान रहा: जगदानन्द सिंह

पटना में ऑटो–ई रिक्शा चालकों की हड़ताल, जंक्शन एंट्री रोकने पर विरोध

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वैशाली के महुआ पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

मुंगेर में राजद को लवकुश का सहारा,एनडीए विकास के भरोसे

Nationalist Bharat Bureau

राजीवनगर में ढाए गए घरों की वैकल्पिक व्यवस्था करे सरकार: माले

झारखंड और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में बीजेपी की हार होगी,लालू यादव का बड़ा दावा

Nationalist Bharat Bureau

अरावली खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट की रोक, केंद्र से मांगा जवाब

Nationalist Bharat Bureau

औरंगाबाद रेल हादसा:प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक,लोगों ने उठाये सवाल

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment