Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

नीतीश कुमार ने लालू का प्रस्ताव ठुकराया?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सियासी दरवाजे खोलकर ठंड के मौसम में राजनीति को गर्मा दिया है। लालू यादव के इस बयान के बाद अटकलें तेज हो गईं कि क्या खरमास के बाद बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होगा। हालांकि, अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव के इस प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए साफ संकेत दिए हैं।

‘प्रगति यात्रा’ के दौरान गोपालगंज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट किया कि वह लालू यादव के साथ जाने के प्रस्ताव को खारिज कर चुके हैं। नीतीश ने कहा, **”हम दो बार गलती से इधर से उधर चले गए थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब जेडीयू और बीजेपी हमेशा साथ रहेंगे और बिहार के साथ-साथ देश के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।”नीतीश के इस बयान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ ही अपनी राजनीतिक राह पर आगे बढ़ेंगे।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले लालू यादव ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा था कि उनके दरवाजे नीतीश कुमार के लिए हमेशा खुले हैं। लालू ने कहा था, “सीएम को भी अपने दरवाजे खोलकर हमारे साथ आ जाना चाहिए। हम लोग मिलकर फैसले लेते हैं। अगर नीतीश साथ आते हैं तो मैं उन्हें माफ कर दूंगा।”

तेजस्वी यादव का अलग रुख
हालांकि, राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का रुख पिता लालू यादव से अलग नजर आया। तेजस्वी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि **”बीते 20 वर्षों से अगर एक ही बीज बोया जाए, तो फसल बर्बाद हो जाती है।”** उन्होंने यह भी दावा किया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विदाई तय है।लालू यादव के दरवाजा खोलने और नीतीश कुमार के ठुकराने के बाद बिहार की राजनीति में अभी भी हलचल जारी है। अब देखना होगा कि इन बयानों के बाद आगे सियासी समीकरण किस दिशा में जाते हैं।

झारखंड समेत कई राज्यों में होगा हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा का विस्तार

राजस्थान में कांग्रेस जल्द करेगी 400 ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा

Nationalist Bharat Bureau

श्रीलंका में इमरजेंसी का एलान

टिकट में देरी के कारण हज यात्री उड़ान नहीं भर पा रहे हैं।

हावड़ा–कामाख्या वंदे भारत स्लीपर को पीएम मोदी की हरी झंडी

Nationalist Bharat Bureau

राष्ट्रीय रोजगार नीति कानून बनाने और 60 लाख रिक्त पदों को भरने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

मस्कट में पीएम मोदी का बड़ा बयान

Nationalist Bharat Bureau

आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एजेंडा पेश किया,कई मांगे

70वीं बीपीएससी पीटी रद्द करने की मांग पर प्रदर्शन: पटना में बवाल, प्रशांत किशोर का छात्रों से टकराव

Nationalist Bharat Bureau

शहीद दिवस पर PM मोदी ने याद किए असम आंदोलन के वीर

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment