Nationalist Bharat
राजनीति

लोकसभा चुनाव:धर्म से आगे नहीं बढ़ रही राजनीति

कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को चुनावी रण में फिर गरजे। उन्होंने अकबरपुर लोकसभा सीट से देवेंद्र सिंह भोले, फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत और शाहजहांपुर से अरुण सागर को फिर जिताने की अपील की। वहीं शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा में उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी अरविंद सिंह को जिताने का संकल्प दिलाया। एक तरफ जनसभाओं में उमड़ी भीड़ के प्रति सीएम ने आभार जताया तो सपा-कांग्रेस पर खूब बिफरे। उन्होंने जनता से कहा कि यह चुनाव रामभक्त और रामद्रोहियों के बीच है। जो रामभक्त है, वही राष्ट्रभक्त भी हैं। इन चुनाव में रामद्रोहियों को नकार दीजिए। सपा पर बरसते हुए सीएम योगी ने कहा कि 7 मई को हुए चुनाव में सैफई परिवार तीन सीटों पर हारेगा। 13 को कन्नौज और 25 को आजमगढ़ का नंबर भी आने वाला है। अकबरपुर का नाम ऐसा कि बार बार बोलने में संकोच लगता है, यह बदल जाएगा।पहली जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अकबरपुर का नाम ही ऐसा है कि बार बार बोलने में संकोच लगता है। ये सब बदल जाएगा। यह सनातन सत्य है कि रामद्रोहियों का हमेशा पतन हुआ है। 2024 का लोकसभा चुनाव इस शाश्वत सत्य की पुष्टि करने वाला है। रामद्रोही हमें जाति, क्षेत्र के नामपर लड़ाने का काम कर रहे हैं। आतंकियों का महिमामंडन और माफिया को गले का हार बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा विभाजन की राजनीति करने बाली रही है। इन्होंने देश का विभाजन किया। देश के अलग अलग भागों में आतंकवाद और अलगाववाद को पनपाने का काम किया। सीएम ने कहा कि सरकार सर्वे करा रही है कि इस क्षेत्र में गन्ने की गुंजाइश होगी तो यहां शुगर और इथनॉल कॉम्पलेक्स का विकास किया जाएगा। सपा सरकार में यहां तमंचे बनते थे, कानपुर डिफेंस कॉरीडोर में देश के लिए तोपें बनेंगी। यहां की तोप जब सीमा पर गरजेगी तो कानपुर और यूपी का नाम सबके जेहन में छा जाएगा। जब दुश्मन देश की सेना धराशाई होंगी तो उसके साथ कानपुर डिफेस कॉरीडोर का नाम सबसे ऊपर उभर के आएगा। आज यहां बन रहा गोला बारूद पूरी दुनिया को जा रहा है। माफिया पर कार्रवाई से सपाने ताओं को होती है पीड़ा सीएम ने एटा में फर्रुखाबाद लोकसभा सीट के प्रचार के दौरान कहा कि प्रो. रामगोपाल यादव कोरा म मंदिर कैसे अच्छा लगेगा। यह लोग आतंकियों को जेल से छुड़ाते हैं। 2004 से 2007 के मध्य सपा सरकार के समय आतंकियों ने अयोध्या में रामजन्मभूमि, काशी में संकट मोचन मंदिर, लखनऊ, अयोध्या व वाराणसी की कचहरी और रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया था। 2012 में जब सपा सरकार आई तो तत्कालीन सीएम ने सबसे पहले आतंकवादियों के मुकदमों को वापस लेने का आदेश दिया था। उन्हें नौजवानों, बेटियों, व्यापारियों की नहीं, बल्कि आतंकवादियों की चिंता थी। सीएम ने कहा कि भारत में राम और राम मंदिर का विरोध करने वालों को वोट देने का पाप लगेगा।

भाकपा माले ने मनाया धिक्कार दिवस

भारत जोड़ो यात्रा पर राहुल को शुभकामना दे मायावती ने बढ़ाया सियासी पारा

Devendra Fadnavis Family: एमएलसी पिता से लेकर बैंकर पत्नी तक

योगी आदित्यनाथ का बड़ा हमला: “विपक्ष ब्रिटिशों की तरह देश को बांटने की साजिश रच रहा है”

सम्राट चौधरी का कड़ा ऐलान– बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं

Nationalist Bharat Bureau

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार मॉडल की प्रशंसा करके बिहारियों का मान बढ़ाया:इरशाद अली आज़ाद

संपूर्ण क्रांति मोर्चा का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन 30 दिसंबर को

Nationalist Bharat Bureau

CM रेवंत रेड्डी पर पोस्टर लगाने को लेकर BJP नेता पर केस

Nationalist Bharat Bureau

राजनीति में न बयान बेमतलब होता है और न ही तस्वीर

विधानसभा चुनाव से पहलेअरविंद केजरीवाल की फिर बढ़ी मुसीबतें

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment