Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

पुणे निकाय चुनाव से पहले बदले सियासी संकेत, पवार परिवार की नज़दीकी के आसार

महाराष्ट्र में आगामी नगर निकाय चुनावों से पहले सियासी समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। पुणे नगर निगम चुनाव को लेकर अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) के बीच गठबंधन की संभावनाएं बढ़ गई हैं। सत्ताधारी महायुति गठबंधन का हिस्सा होते हुए भी अजित पवार की पार्टी स्थानीय स्तर पर अलग रणनीति अपना सकती है, जिससे राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है।

इन अटकलों को तब और बल मिला जब एनसीपी (एसपी) की वरिष्ठ नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने दोनों दलों के साथ आने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि अजित पवार ने बार-बार स्पष्ट किया है कि उन्होंने अपनी मूल विचारधारा नहीं छोड़ी है। सुप्रिया सुले के अनुसार, फिलहाल फोकस पुणे के नगर निकाय चुनाव में मिलकर लड़ने पर है और दोनों पक्षों के नेता इस मुद्दे पर लगातार बातचीत कर रहे हैं।

उधर, विपक्षी खेमे में भी नई रणनीति बनती दिख रही है। कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी बीएमसी और अन्य निकाय चुनावों में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के साथ गठबंधन की संभावना टटोल रही है। ऐसे में अगर पुणे में पवार परिवार एक मंच पर आता है और मुंबई में ठाकरे बंधु साथ दिखते हैं, तो महाराष्ट्र की स्थानीय राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

 

नेहा सिंह राठौड़ ने”हॉस्टल काण्ड” के बहाने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Presidential election Result LIVE: मुर्मू की जीत का जश्न मनाने के लिए बीजेपी मुख्यालय पर उमड़ी भीड़

दिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद–शरजील इमाम की जमानत नामंजूर

Nationalist Bharat Bureau

BJP ने चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए गुजरात के 6 सांसदों को लगाई फटकार

cradmin

नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव का अल्टीमेटम

जातिगत जनगणना कराने के निर्णय का आभार व्यक्त करने के लिए यात्रा

प्रशांत किशोर का आरोप: प्रत्याशी की नाम वापसी के पीछे धर्मेंद्र प्रधान का दबाव, सबूत में दिखाई तस्वीरें

Nationalist Bharat Bureau

JEE Advanced Result 2023 OUT Live : जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी, हैदराबाद जोन से बीसी रेड्डी ने किया टॉप

सत्ता में आते ही राहत:बेनामी संपत्ति मामले में अजित पवार के खिलाफ लगे आरोप खारिज

छत्तीसगढ़ में भाजपा नहीं ईडी और सीबीआई हमारे खिलाफ चुनाव लड़ेगी: बघेल

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment