Nationalist Bharat
crimeEntertainmentJOBOtherखेल समाचारटेक्नोलॉजीदुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

एक ही परिवार के दो लोगों को दिन में दिखाई नहीं देता दो को रात में

बलिया:आंखें कुदरत की नेमत हैं।लेकिन जब ये न हों तो कितनी दिक्कत होती है उसका अंदाजा यूपी के बलिया में एक परिवार से लगाया जा सकता है।यूपी के बलिया में एक परिवार आंखों की समस्या की वजह से अलग ही तरह का संघर्ष कर रहा है. खबर के मुताबिक इस परिवार के आठ सदस्यों में से चार को आंख की बीमारी है. वे देख नहीं पाते हैं. लेकिन ये दृष्टिहीनता अस्थायी नहीं है, बल्कि कुछ घंटों रहती है और फिर आंखों की रौशनी लौट आती है. बताया गया है कि चारों बच्चों में से दो को दिन में दिखाई नहीं देता और दो को रात में दिखना बंद हो जाता है. परिवार कई डॉक्टरों के पास इस बीमारी का इलाज कराने जा चुका है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

 

 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मामला उत्तर प्रदेश के बलिया के हनुमामगंज ब्लॉक के टकर्सन गांव का है. यहां के राम प्रवेश पासी का परिवार आंखों की बीमारी से पीड़ित है. परिवार के सदस्यों में से सुनीता और चलेलिया को रात में नहीं दिखाई देता. वहीं दो सदस्यों को दिन में नहीं दिखता. उनके नाम स्पष्ट नहीं हैं।

 

 

परिवार के एक सदस्य रामू के अनुसार, उन्होंने कई डॉक्टरों के पास जाकर इलाज कराया. इसके लिए परिवार यूपी, बिहार से नेपाल तक जा चुका है. लेकिन अभी तक कोई फायदा नहीं हुआ है. यहां तक कि सरकारी डॉक्टर भी इस बीमारी को समझ नहीं पाए हैं, ऐसा उनका कहना है. बेहद मामूली खर्चे में गुजर बसर कर रहे इस परिवार में मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है. इसलिए बच्चों के इलाज में काफी दिक्कतें आती रही हैं।

गदर 2 में अपनी भूमिका के लिये दर्शकों से मिल रहे प्यार से खुश हैं गौरव चोपड़ा

तीन दिवसीय अंतर ज़िला कबड्डी प्रतियोगिता समाप्त

झारखंड के पलामू जिले में कार दुर्घटना में तीन की मौत, 14 घायल

Nationalist Bharat Bureau

आर्यन केस की जांच में फंसने के बाद समीर वानखेड़े की NCB से विदाई,चेन्नई हुआ तबादला

तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: हर परिवार को एक सरकारी नौकरी देने का वादा, बिहार में सियासी हलचल तेज़

Nationalist Bharat Bureau

IND vs SL / मोहम्मद सिराज पावरप्ले में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले तीसरे भारतीय

cradmin

योगी सरकार का मिलावट पर प्रहार — ₹8 करोड़ की नकली और मिलावटी वस्तुएँ जब्त, फूड सेफ्टी टीमों की राज्यभर में बड़ी कार्रवाई

Lulu Mall:लूलू मॉल ने बयान जारी करके बताया,हमारे 80 प्रतिशत कर्मचारी हिंदू

UP Police Exam City 2024 | UP Police Constable Re Exam Date Sample OMR Sheet 2024

Nationalist Bharat Bureau

पाँच दिवसीय बैंकिंग की माँग पर बैंक कर्मियों की हड़ताल, कामकाज ठप

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment