Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी संग अख्तरुल ईमान की मीटिंग,बिहार विधानसभा चुनाव पर चर्चा

नई दिल्ली: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं अमौर विधायक अख्तरुल ईमान, प्रदेश महासचिव इंजीनियर आफ़ताब आलम, और राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन एडवोकेट शामिल हुए।

 

पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और अमौर से विधायक अख्तरूल ईमान ने अपने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी संगठन को और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को चुनावी अभियान में सक्रिय रूप से शामिल करने, AIMIM की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने, और ज़मीनी स्तर पर सशक्त तालमेल स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।

 

बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा, “हमारी पार्टी सामाजिक न्याय, समावेशी विकास, और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है। हम बिहार की जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझेंगे और उनके हितों के लिए संघर्ष करेंगे।”

 

हालांकि अख्तरुल इमान ने बिहार में कितनी सीटों पर एमआईएम चुनाव लड़ेगी इसके कोई संकेत तो नहीं दिए लेकिन माना जा रहा है कि एमआईएम बिहार विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार कर किस्मत आजमाना चाहेगी।

 

AIMIM ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को गाँव-गाँव तक पहुँचने की कोशिश में है।पार्टी का लक्ष्य बिहार की जनता के बीच अपनी विचारधारा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना है।

Cyclone Dana: ओडिशा के तट पर चक्रवाती तूफान ‘दाना’ की दस्तक, बिहार-झारखंड में भी असर

राहुल गाँधी ने कहा,सरकार जारी करे आपातकाल राशनकार्ड

दिल्ली में जारी NDTV वर्ल्ड समिट 2025: वैश्विक नेताओं ने साझा किए नए युग के विचार

BJP से निलंबित होते ही बदले नूपुर शर्मा के सुर,कहा-‘मैं अपने शब्द वापस लेती हूं…’

बिहार में अब डेढ़ करोड़ सदस्य बनाएगी भाजपा

Nationalist Bharat Bureau

पटना आने से पहले उत्तराखंड पहुंचे तेजस्वी यादव

होमगार्ड अभ्यर्थियों का (Home Guard candidates) राजद ऑफिस के बाहर हंगामा,जाने क्यों

Nationalist Bharat Bureau

यूपी के मंत्री दिनेश खटीक की अमित शाह को लिखी चिठ्ठी यहां पढ़ें

इंडिगो संकट: आठवें दिन भी 230 से ज्यादा उड़ानें रद्द

दरभंगा में धान खरीद में बड़ा फर्जीवाड़ा, प्रशासन ने जांच तेज की

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment