Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

आर्यभट्ट ज्ञान विश्विद्यालय कुलपति की नियुक्ति न होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल,राज्यपाल की भूमिका को संदिग्ध बताया

Patna:आर्यभट्ट ज्ञान विश्विद्यालय के कुलपति की नियुक्ति नहीं किए जाने पर कांग्रेस से सवाल उठाया है।इस सिलसिले में प्रेस को जारी अपने बयान में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की गंदी राजनीति ने संवैधानिक पदों की गरिमा को तो गिराया ही है साथ में बिहार की उच्च शिक्षा को बुरी तरह से प्रभावित किया है। राजभवन और राज्यपाल से ये अपेक्षा की जाती है कि दलीय भावना से ऊपर उठकर ये जनहित में फैसले लेंगे, लेकिन लगातार ऐसा देखा जा रहा है कि बिहार के विश्वविद्यालयों में भाजपा नेताओं की मर्जी चल रही है और ये सब कुछ राजभवन खामोशी से देख रहा है।

 

उन्होंने कहा कि बिहार के प्रसिद्ध आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में लगभग चार वर्षों से स्थायी कुलपति की नियुक्ति राजभवन द्वारा नहीं की जा रही है। इतने बड़े विश्वविद्यालय को एक ऐसे प्रभारी कुलपति के हवाले कर दिया गया है जो भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोपी हैं। पूरा राज्य ये जानता है कि भ्रष्टाचार के एक आरोपी को भाजपा के इशारे पर आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय का प्रभारी कुलपति बनाया गया।उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय के हजारों छात्रों के भविष्य के साथ इससे बड़ा मजाक क्या होगा कि वर्ष 2020 से लेकर वर्ष 2022 तक विश्वविद्यालय के कुलपति के लिए कुल चार विज्ञापन प्रकाशित किये जा चुके हैं बावजूद इसके राजभवन द्वारा मामले को लटकाया जा रहा है।

 

असितनाथ तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ये जानता चाहती है कि क्या बिना किसी के निजी हित के ऐसा संभव हो सकता है कि चार-चार विज्ञापनों के बावजूद कुलपति की नियुक्ति न हो। कांग्रेस पार्टी ये भी जानना चाहती है कि क्या राजभवन और राज्यपाल एक पार्टी विशेष के नेताओं को खुश रखने का केन्द्र बन गये हैं। एक पूरे विश्वविद्यालय की साख खतरे में है। हजारों छात्रों का भविष्य अंधकारमय है। भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायतें लगातार आ रही हैं और राजभवन क्या बिना दबाव के चुप है?

 

मौजूदा राज्यपाल से लेकर पूर्व के राज्यपालों की इस मामले में भूमिका क्या संदिग्ध नहीं लगती? ऐसे में कांग्रेस पार्टी ये मांग करती है कि कुलपति नियुक्ति मामले में हुई देरी की निष्पक्ष जाँच राजभवन ही करवाये और प्रदेश की जनता के सामने तथ्य सामने रखे ताकि विश्वविद्यालय और राजभवन की साख बची रहे।

अनुबंध पर कार्यरत एएनएम की स्थाई नियुक्ति की मांग,हड़ताल जारी

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले बिहार मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष सलीम परवेज़,कई मुद्दों से अवगत कराया

दिल्ली में राशन कार्ड के नियम बदले, लाखों परिवारों को राहत

Nationalist Bharat Bureau

एमआईएम विधायकों के राजद में विलय को विधानसभा अध्यक्ष की मंजूरी

तेजस्वी ने की राजद के जिलाध्यक्षों की मीटिंग,सदस्यता अभियान को गति देने पर ज़ोर

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच और राष्ट्रीय जन जन पार्टी के नेताओं की हिना शहाब से मुलाकात

One Day Police Officer: ‘नायक’ फिल्म की तर्ज पर जौनपुर में दसवीं की छात्रा बनी एक दिन की थानाध्यक्ष, ऑन द स्पॉट सुलझाया 10 साल पुराना विवाद

पवन सिंह को आचार संहिता मामले में जमानत

Nationalist Bharat Bureau

पटना में अवैध तरीके से सड़क–नाला निर्माण पर ग्रामीणों ने रोका काम

Nationalist Bharat Bureau

सोमनाथ में शौर्य यात्रा का भव्य आयोजन, PM मोदी ने किया अवलोकन

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment