Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

WHATS APP: अब एक ही नंबर से चार मोबाइल पर चला सकते हैं व्हाट्सएप,मार्क जुकरबर्ग ने दिया अपडेट

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सोशल नेटवर्किंग साइट व्हाट्सएप में अभी अभी कुछ देर पहले एक बहुत बड़ा अपडेट किया है। इस अपडेट के माध्यम से अब कोई भी व्हाट्सएप यूजर अपने मोबाइल नंबर से यानी एक ही मोबाइल नंबर से चार अलग अलग फ़ोन में व्हाट्सएप चला पाएंगे। इस फीचर के लॉन्च होने के बाद आप लोगों की एक ही फोन में एक ही व्हाट्सएप चलने की समस्या दूर हो जाएगी।मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp में लगातार नए-नए अपडेट आते रहते हैं। अब व्हाट्सएप ने एक और शानदार फीचर्स को रोलआउट कर दिया है। इस फीचर की मदद से एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को एक साथ चार डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकता है। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने खुद इसकी घोषणा की है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि आज से आप अधिकतम चार फोन में एक ही व्हाट्सएप अकाउंट में लॉगिन कर सकते हैं।

यानी अब कोई भी WhatsApp प्रयोग करने वाला व्यक्ति अपने एक नंबर से चार अलग-अलग मोबाइल में व्हाट्सएप का प्रयोग कर पाएगा। अब तक यह हो रहा था कि एक मोबाइल नंबर से एक ही मोबाइल में व्हाट्सएप प्रयोग हो रहा था। हालांकि कई एक मोबाइल कंपनियां यह सुविधा दे रही थी कि एक मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन अभी तक ऐसा फीचर नहीं आया था की एक ही नंबर से अलग-अलग मोबाइल में एक ही समय में लॉगिन हो सके और व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया जा सके। व्हाट्सएप के नए फीचर के आ जाने से बहुत सारे लोगों की यह समस्या अब दूर हो गई है।
व्हाट्सएप के नए फीचर को लेकर मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने घोषणा की है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, आज से आप अधिकतम चार फोन में एक ही व्हाट्सएप अकाउंट में लॉगिन कर सकते हैं।” बता दें कि इस फीचर को पहले बीटा टेस्टिंग के लिए जारी किया गया था, लेकिन अब सभी यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे।

एक आधार कार्ड पर मिलेंगे 9 सिम कार्ड,ज्यादा लिया तो लगेगा भारी जुर्माना

छात्रा की मौत के बाद गर्ल्स हॉस्टल को लेकर जारी हुई नई गाइडलाइन

दक्षिण अफ्रीका में मंदिर ढहने से 4 की मौत, एक भारतीय मूल का व्यक्ति शामिल

Nationalist Bharat Bureau

कृषि क़ानून के ख़िलाफ़ कांग्रेस का सांकेतिक धरना

Nationalist Bharat Bureau

दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड पर आया बड़ा अपडेट

लाइफकेयर संगठन की टीम फ्री में लड़ेगी वैशाली की बेटी गुलनाज़ का केस 

Nationalist Bharat Bureau

शेयर बाजार सेंसेक्स में 8% से ज्यादा तेजी

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के हाजियों को रवाना किया

कभी थे BJP के नेता… अब उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने रामगढ़ सीट से सुशील कुमार को बना दिया उम्मीदवार

रीतलाल यादव पर ईडी की कार्रवाई का खतरा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment