Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

अग्निशमन विभाग कर्मी चन्दन कुमार ने जागरूकता अभियान चलाया

पटना:समय समय पर अग्निशमन विभाग के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाता है और उद्योगों, अस्पतालों, विद्यालयों, होटलों व सार्वजनिक स्थलों, व्यापारिक गतिविधियों के स्थानों पर पर आग, आपदा से बचाव के गुर सिखाये जाते हैं।इसी कड़ी में रविवार को फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट के अग्नि चालक चंदन कुमार के द्वारा दीघा घाट इलाके में अटल पथ ओवर ब्रिज के नीचे मोहम्मद हारिस के न्यू दिल्ली दरबार बिरयानी हाउस एवम आस पास की दुकान में जागरूकता अभियान चलाया गया।

 

इस अवसर पर चन्दन कुमार ने मॉक ड्रिल के दौरान फायर सिलिंडर से आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया। साथ ही एलपीजी सिलिंडर में भड़की आग पर काबू पाना भी सिखाया। उन्होंने कहा कि धुआं अधिक होने पर मुहं पर गीला कपड़ा बांधना चाहिए। छोटे स्तर पर आग की घटना में फायर सिलिंडरों का प्रयोग किया जाता है। भीषण आग लगने पर हाइडेंट से तत्काल आग को बुझाने की कोशिश करें। एलपीजी सिलिंडर में आग लगने पर डरें नहीं, तुरंत सिलिंडर नहीं फटता है। ऐसे में गीला कपड़ा चारों तरफ से लपेटकर आग पर काबू पाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि आग लगने की स्थिति में तुरंत फायर बिग्रेड विभाग को हेल्पलाइन नंबर 101 पर सूचना दें ताकि समय पर आपकी सहायता की जा सके।
इस अवसर पर कई स्थानीय लोगों ने जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया और आग पर काबू पाने के उपाय एवं तरीके सीखे।

INS Vikrant पर पीएम मोदी ने मनाई दिवाली: नौसैनिकों के साथ किया पर्व का उत्सव, दिया आत्मनिर्भर भारत का संदेश

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार आज भरेंगे नॉमिनेशन, राज्यसभा चुनाव नामांकन का अंतिम दिन,10 जून को होगा मतदान

Lok Sabha Speaker: कांग्रेस सांसद के सुरेश विपक्ष के उम्मीदवार

वृद्धा पेंशन, मुफ्त बिजली और किसानों की कर्ज माफी की मांग पर साजिया खातून का आंदोलन, 300 किमी पैदल यात्रा के बाद पटना पहुंचीं

Nationalist Bharat Bureau

West Bengal: बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आठ लोगों की मौत; भाजपा ने ममता सरकार को घेरा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कांग्रेस में बढ़ा अंदरूनी घमासान गुटबाजी पर सख्ती के संकेत

Nationalist Bharat Bureau

राजस्थान में बड़ा रेल हादसा, सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 24 यात्री हुए घायल, हादसे के बाद 12 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया

आरजेडी के पोस्टर से लालू-राबड़ी की तस्वीर क्यों हटाई गई, यह तेजस्वी से पूछिए:तेज प्रताप

Nationalist Bharat Bureau

Bihar News: अडानी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में दिल्ली पहुंचेंगे किसान ,दिल्ली के बॉर्डर पर पुलिस तैनात

Leave a Comment