Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी यादव का बड़ा एक्शन – भोजपुरी गायकों को कानूनी नोटिस

तेजस्वी यादव ने आपत्तिजनक भोजपुरी गानों के खिलाफ गायकों को भेजा कानूनी नोटिस

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद राजद ने बड़ा कदम उठाया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लगभग एक दर्जन से ज्यादा भोजपुरी, मैथिली और मगही गायकों को कानूनी नोटिस भेजा है। चुनाव प्रचार के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए कई गानों में तेजस्वी यादव और आरजेडी को लेकर भड़काऊ, आपत्तिजनक और हिंसक सामग्री दिखाई गई थी। पार्टी का मानना है कि इन गानों ने राजद की चुनावी छवि को नुकसान पहुंचाया और इसका सीधा असर नतीजों में देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने प्रचार भाषणों में “मारब सिक्सर के 6, गोली छाती में” जैसे गानों का जिक्र कर राजद पर जोरदार हमला बोला था।

राजद का आरोप है कि कई गायकों ने बिना अनुमति तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद और पार्टी के नाम के साथ-साथ राजद के झंडे और प्रतीक चिन्ह का इस्तेमाल किया। इन गानों में जंगलराज और रंगदारी के आरोपों को उकसाने वाली भाषा में प्रस्तुत किया गया, जिससे चुनावी माहौल विवादों में घिर गया। पार्टी ने 32 लोगों को नोटिस जारी कर पूछा है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए।

इस कदम के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी को उन कार्यकर्ताओं को भी नोटिस भेजना चाहिए जिन्होंने चुनावी सभाओं में यही गाने बजाए। उन्होंने इसे राजनीतिक दोहरापन बताते हुए कहा कि राजद को अपने घर के भीतर भी जवाब तलाशना चाहिए।

यशवंत सिन्हा का TMC से इस्तीफ़ा, हो सकते हैं विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार

इमामगंज में एनडीए की जीत, दीपा मांझी ने समर्थकों के साथ मनाया जश्न

Nationalist Bharat Bureau

BPSC EXAM : परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले तक ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति

Nationalist Bharat Bureau

पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों का सत्याग्रह छठे दिन भी जारी

Nationalist Bharat Bureau

संसद शीतकालीन सत्र से पहले राजनीतिक हलचल तेज

Nationalist Bharat Bureau

राजस्थान में बड़ा रेल हादसा, सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 24 यात्री हुए घायल, हादसे के बाद 12 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया

बेऊर जेल भेजे गए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पीएमसीएच में होगा इलाज

Nationalist Bharat Bureau

भोपाल में दो एसयूवी भिड़ीं, चार की दर्दनाक मौत

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली चुनाव: AAP और बीजेपी के बीच बढ़ी जुबानी जंग, केजरीवाल और पुरी आमने-सामने

Nationalist Bharat Bureau

आर्यभट्ट ज्ञान विश्विद्यालय कुलपति की नियुक्ति न होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल,राज्यपाल की भूमिका को संदिग्ध बताया

Leave a Comment